Largest, long and tall in India
Largest, long and tall in India

भारत में सर्वाधिक बड़ा, लम्बा एवं ऊँचा

यहाँ पर हमने कॉम्पटीटिव एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण मिसलेनियस (miscellaneous) फैक्ट की सीरीज में भारत में सर्वाधिक बड़ा, लम्बा एवं ऊँचा (Largest, long and tall in India) की सूची तैयार की है। हर बार miscellaneous फैक्ट से दो से तीन प्रश्न हमेशा कॉम्पटीटिव एग्जाम में पूछें जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: एसएससी, आईबीपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो भारत में सर्वाधिक बड़ा, लम्बा एवं ऊँचा (Largest, long and tall in India) की सूची को याद कर लेना चाहिए।

भारत में सर्वाधिक बड़ा, लम्बा एवं ऊँचा

सर्वाधिक बड़ा, लम्बा एवं ऊँचानाम
सबसे लम्बा सड़क पुलढोला- सादिया पुल (लोहित नदी) ब्रह्मपुत्र की सहायक
सबसे बड़ा पशुओं का मेलासोनपुर (बिहार)
सबसे ऊँची मीनारकुतुबमीनार (दिल्ली)
सबसे बड़ी झीलवूलर झील (जम्मू – कश्मीर)
सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँधभाखड़ा बाँध (पंजाब)
सबसे बड़ा रेगिस्तानथार (राजस्थान)
सबसे बड़ा गुफा मन्दिरकैलाश मन्दिर (एलोरा)
सबसे बड़ा चिड़ियाघरजूलोजिकल गार्डन (कोलकाता)
सबसे बड़ी मस्जिदजामा मस्जिद (दिल्ली)
सबसे ऊँची चोटीगॉडविन ऑस्टिन (K – 2)
सबसे लम्बी सुरंग (सड़क)चेनानी-नाशरी सुरंग (श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग) (9.28 कि॰मी॰)  जम्मू – कश्मीर
सबसे लम्बी सुरंग (रेलवे)पीरपंजाल ( 11.215 कि॰मी॰ ) जम्मू – कश्मीर
सबसे बड़ा डेल्टासुन्दरवन डेल्टा (प. बंगाल)
सबसे लम्बी नदीगंगा नदी (2510 कि॰मी॰)
सबसे अधिक वनों का राज्यमध्य प्रदेश
सबसे बड़ा कोरीडोररामेश्वरम मंदिर (तमिलनाडु)
सबसे ऊँचा झरनाजोग या गरसोप्पा, कर्नाटक (253 मीटर, शरावती नदी)
सबसे लम्बी सड़कGT Road (ग्रैंड ट्रंक रोड) (2,400 km)
सबसे ऊँचा दरवाजाबुलन्द दरवाजा
सबसे बड़ा अजायबघरकोलकाता अजायबघर
सबसे बड़ा गुम्बजगोल गुम्बज (बीजापुर)
सर्वाधिक वर्षा का स्थानमासिनराम (मेघालय) (औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर)
सबसे बड़ा लीवर पुलहावड़ा ब्रिज (कोलकाता)
सबसे लम्बी नहरइन्दिरा गाँधी नहर (राजस्थान)
सबसे अधिक आबादी वाला शहरमुम्बई (महाराष्ट्र)
सर्वाधिक शहरी क्षेत्र वाला राज्यमहाराष्ट्र
सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्मगोरखपुर ( उत्तर प्रदेश)
सबसे विशाल स्टेडियमयुवा भारती (साल्ट लेक) कोलकाता
सबसे ऊँची मूर्तिगोमतेश्वर (कर्नाटक)
सबसे लम्बा रेल मार्गडिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाहमुम्बई (महाराष्ट्र)
सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्गश्रीनगर से कन्याकुमारी (3,806 km)
 सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्यगुजरात (1663 km)
खारे पानी की सबसे बड़ी तटीय झीलचिल्का झील (ओडिशा)
मीठे पानी की सबसे बड़ी झीलवुलर झील (जम्मू – कश्मीर)
भारत की सबसे लम्बी सहायक नदीयमुना नदी
दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदीगोदावरी
सबसे लम्बा बाँधहीराकुड बाँध (ओडिशा)
भारत का सर्वोच्च शौर्य सम्मानपरमवीर चक्र
भारत का सर्वोच्च सम्मानभारत रत्न
सबसे बड़ा गुरुद्वारास्वर्ण मंदिर, अमृतसर
सबसे बड़ा गिरजाघरसैंट – कैथेडरल (गोवा)
सबसे ऊँचा टी. वी. टावरपीतमपुरा (नई दिल्ली)
सबसे लम्बी तटरेखा वाला दक्षिण भारत का राज्यआन्ध्र प्रदेश (1100 km)
सबसे लम्बा समुद्र तटमैरिना बीच (चेन्नई)
सबसे अधिक मार्ग बदलने वाली नदीकोसी नदी
सबसे बड़ी कृत्रिम झीलगोविन्द बल्लभ पन्त सागर
सबसे गहरी नदी घाटीभागीरथी व अलकनंदा
डेल्टा न बनाने वाली सबसे बड़ी नदीनर्मदा व ताप्ती
सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थलसियाचीन ग्लेशियर
सबसे बड़ा नदी द्वीपमाजुली (ब्रह्मपुत्र नदी, असम)
सबसे बड़ा तारामंडलबिड़ला प्लैनेटोरियम (कोलकाता)
सबसे ऊँचा हवाई पत्तनलेह (लद्दाख)
सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल)राजस्थान
सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल)लेह (जम्मू-कश्मीर)
सबसे तेज चलने वाली ट्रेनगतिमान एक्सप्रेस (दिल्ली-झांसी)

यह भी पढ़ें:-

भारत के विश्व धरोहर स्थल

भारत में आने वाले विदेशी यात्री

error: Content is protected !!