राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्यों की संख्या । Number of members of Rajya Sabha and Lok Sabha
राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्यों की संख्या । Number of members of Rajya Sabha and Lok Sabha

राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्यों की संख्या । Number of members of Rajya Sabha and Lok Sabha

राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्यों की संख्या । Number of members of Rajya Sabha and Lok Sabha

भारत की संसद राष्ट्रपति, राज्यसभा तथा लोकसभा से मिलकर बनती है।

राज्यसभा (उच्च सदन)-

➢ राज्यसभा के सदस्यों की अधिक से अधिक संख्या 250 हो सकती है। (राज्य सभा की संरचना अनु. 80)

➢ वर्तमान समय में यह संख्या 245 है। इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें कला, साहित्य, विज्ञान, समाजसेवा या सहकारिता के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव है। शेष 233 सदस्य संघ की इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

➢ राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 30 वर्ष है।

➢ राज्यसभा एक स्थायी सदन है जो कभी भंग नहीं होती। इसके सदस्यों का कार्यकाल छः वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवा – निवृत्त हो जाते हैं। [अनुच्छेद 83 (1)]

➢ भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होगा।

➢ राष्ट्रपति वर्ष में कम – से – कम दो बार राज्यसभा का अधिवेशन आहूत करता है। राज्यसभा के एक सत्र की अन्तिम बैठक तथा अगले सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तिथि के बीच 6 माह से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए।

➢ राज्यसभा का पहली बार गठन 3 अप्रैल, 1952 ई. को किया गया था। इसकी पहली बैठक 13 मई, 1952 को हुई थी।

लोकसभा (निम्न सदन)-

➢ लोकसभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है। जैसा कि संविधान में उल्लेख किया गया है जिसमें 530 सदस्य राज्यों का और 20 सदस्य संघ राज्यक्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा राष्ट्रपति महोदय, यदि ऐसा मानते हैं कि आंग्ल भारतीय समुदाय को सभा में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है तो उस समुदाय से अधिकतम दो सदस्यों को नामनिर्देशित कर सकते हैं, जिसे 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा, जनवरी 2020 में समाप्त कर दिया गया था। आज लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 550 है।

➢ लोक सभा का गठन वयस्क मतदान के आधार पर प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने गए जनता के प्रतिनिधियों से होता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है।

➢ 1952 में पहले आम चुनाव होने के बाद देश को अपनी पहली लोक सभा मिली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 364 सीटों के साथ जीत हासिल करके सत्ता में पहुँची। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को लगभग 45 प्रतिशत मत मिले।

➢ भारत के प्रत्येक राज्य को उसकी जनसंख्या के आधार पर लोकसभा-सदस्य मिलते है। वर्तमान मे यह 1971 की जनसंख्या पर आधारित है। अगली बार लोकसभा के सदस्यों की संख्या वर्ष 2026 मे निर्धारित की जायेगी।

➢ यदि समय से पहले भंग ना किया जाये तो, लोक सभा का कार्यकाल अपनी पहली बैठक से लेकर अगले पाँच वर्ष तक होता है उसके बाद यह स्वत: भंग हो जाती है। लोक सभा के कार्यकाल के दौरान यदि आपातकाल की घोषणा की जाती है तो संसद को इसका कार्यकाल कानून के द्वारा एक समय में अधिकतम एक वर्ष तक बढ़ाने का अधिकार है, जबकि आपातकाल की घोषणा समाप्त होने की स्थिति में इसे किसी भी परिस्थिति में छ: महीने से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता।

राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्यों की संख्या (Number of members of Rajya Sabha and Lok Sabha)

राज्य (State)राज्यसभा (Rajya Sabha)लोकसभा (Lok Sabha)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)3180
महाराष्ट्र (Maharashtra)1948
तमिलनाडु (Tamil Nadu)1839
पश्चिम बंगाल (West Bengal)1642
बिहार (Bihar)1640
कर्नाटक (Karnataka)1228
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)1129
गुजरात (Gujrat)1126
ओडिशा (Odisha)1021
राजस्थान (Rajasthan)1025
केरल (Kerala)920
पंजाब (Punjab)713
असम (Assam)714
तेलंगाना (Telangana)717
झारखंड (Jharkhand)614
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)511
हरियाणा (Haryana)510
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)46
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)34
उत्तराखंड (Uttarakhand)35
नागालैंड (Nagaland)11
मिजोरम (Mizoram)11
मेघालय (Meghalaya)12
मणिपुर (Manipur)12
त्रिपुरा (Tripura)12
सिक्किम (Sikkim)11
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)12
गोवा (Goa)12

संघीय क्षेत्र-

राज्य (State)राज्यसभा (Rajya Sabha)लोकसभा (Lok Sabha)
दिल्ली (Delhi)37
पुदुचेरी (Puducherry)11
चण्डीगढ़ (Chandigarh)1
दादर व नागर हवेली (Dadra and Nagar Haveli)1
अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar)1
लक्षद्वीप (Lakshadweep)1
दमन एवं दीव (Daman and Diu)1

राज्य सभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q1. राज्य सभा पहली बार कब गठित की गई थी ?
उत्तर: 3 अप्रैल, 1952 को

Q2. राज्य सभा की पहली बैठक कब हुई ?
उत्तर: 3 अप्रैल, 1952 को

Q3. राज्य सभा के पहले सभापति कौन थे ?
उत्तर: डा. एस. राधाकृष्णन

Q4. राज्य सभा के पहले उप-सभापति कौन थे ?
उत्तर: श्री एस. वी. कृष्णमूर्ति राव (31.5.1952 – 2.4.1956 और 25.4.1956-1.3.1962)।

Q5. राज्य सभा के कौन-कौन से सभापति लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे ?
उत्तर: डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्य सभा के पहले ऐसे सभापति थे, जो लगातार दो बार (13.05.1952 से 12.05.1962 तक) राज्य सभा के सभापति रहे। श्री मो. हामिद अंसारी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए (11.08.2007 से 10.08.2012 तक और 11.08.2012 से 10.08.2017 तक) भारत के उप-राष्ट्रपति रहे।

Q6. राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है ?
उत्तर: दो सौ पचास (250), जिसमें से 238 सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं और 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा नाम-निर्देशित किए जाते हैं।

Q7. राज्य सभा के सदस्यों की वास्तविक संख्या कितनी है ?
उत्तर: दो सौ पैंतालीस (245), जिसमें से 233 सदस्य निर्वाचित और 12 सदस्य नाम-निर्देशित किए जाते हैं।

Q8. राज्य सभा को स्थायी निकाय क्यों कहा जाता है ?
उत्तर: राज्य सभा का विघटन नहीं होता है; इसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्षों में सेवा-निवृत्त हो जाते हैं।

Q9. राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल कितना होता है ?
उत्तर: सामान्यत: एक सदस्य का निर्वाचन छ: वर्षों के लिए होता है; परन्तु किसी मध्यावधि चुनाव में निर्वाचित सदस्य सिर्फ शेष अवधि के लिए ही सेवारत

Q10. राज्य सभा के सभापति के रूप में कौन कार्य करता है ?
उत्तर: उप-राष्ट्रपति राज्य सभा के पदेन सभापति हैं।

Q11. उप-सभापति का निर्वाचन कैसे होता है ?
उत्तर: उप-सभापति का निर्वाचन राज्य सभा के सदस्यों द्वारा राज्य सभा के सदस्यों में से किया जाता है।

लोकसभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q1. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर:- जी. वी. मावलंकर

Q2. लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर:- अनंतशयनम आपंगर

Q3. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर:- मीरा कुमार

Q4. लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कौन नियुक्त करता है ?
उत्तर:- राष्ट्रपति

Q5. किस राज्य का लोकसभा एवं राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है ?
उत्तर:- उत्तर प्रदेश

Q6. कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है ?
उत्तर:- 2 माह

Q7. भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर:- लोकसभा अध्यक्ष

Q8. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है ?
उत्तर:- लोकसभा उपाध्यक्ष को

Q9. लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक किस अवस्था में बढ़ाया जा सकता है ?
उत्तर:- जब राष्ट्रीय आपात लागू हो

Q10. लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर:- लोकसभा का वरिष्ठतम सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!