पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का बनी मिस वर्ल्ड : Miss World 2021

Miss World (मिस वर्ल्ड)

पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड (Miss World) 2021 का खिताब अपने नाम किया। जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें ताज पहनाया। प्यूर्टो रिको में आयोजित हुई 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 2021 की मिस वर्ल्ड चुनी गईं। संयुक्त राज्य अमेरिका की श्री सैनी (Shree Saini) इस प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रहीं।

इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। हालांकि वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में जरूर कामयाब रहीं।

कौन हैं कैरोलिना बिलावस्का

मिस वर्ल्ड (Miss World) ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक कैरोलिना बिलावस्का समाज सेवा का काम करती हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम जुपा ना पिएट्रीनी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह बेघर लोगों की मदद करती हैं। उनके इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य गरीबों तक खाना, कपड़े और जरूरी चीजें पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट से वह समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहती हैं। कैरोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं और पीएचडी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। वह एक मॉडल के रूप में भी काम करती हैं। करोलिना को स्वीमिंग करना और स्कूबा ड्राइविंग करना पसंद है। इसके अलावा उनकी खेलों में भी दिलचस्पी है। करोलिना को टेनिस और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

मिस वर्ल्ड (Miss World) के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

➢ मिस वर्ल्ड (Miss World) सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसे जुलाई 1951 में शुरू किया गया था।

➢ मिस वर्ल्ड की पहली विजेता स्वीडन की किकी हकेन्सन हैं। 1951 में उन्हें ताज पहनाया गया था।

➢ यह मिस वर्ल्ड लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।

➢ जूलिया मॉर्ले मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष हैं।

मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब जीतने वाली भारतीय

विजेतासन
रीटा फारिया1966
ऐश्वर्या राय1994
डायना हेडन1997
युक्ता मुखी1999
प्रियंका चोपड़ा2000
मानुषी छिल्लर2017

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!