प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-14

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-14

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा कौनसी नदियाँ बनाती हैं ?
उत्तर:- गंगा-ब्रह्मपुत्र

Q2. किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है ?
उत्तर:- बैंगनी

Q3. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था ?
उत्तर:- लोथल

Q4. पानी का घनत्व अधिकतम होता है ?
उत्तर:- 4°C पर

Q5. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ?
उत्तर:- अमीर खुसरो

Q6. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ?
उत्तर:- पामीर या तिब्बत का पठार

Q7. वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है ?
उत्तर:- हाइड्रोजन

Q8. रॉकेट की कार्यप्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित होती है ?
उत्तर:- संवेग संरक्षण

Q9. प्रेशर कुकर में खाना कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि ?
उत्तर:- जल का क्वथनांक बढ़ जाता है।

Q10. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ?
उत्तर:- मिहिर सैन

Q11. एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ?
उत्तर:- 746 वाट

Q12. ऊष्मा का सर्वोत्तम चालक है ?
उत्तर:- पारा

Q13. पानी में लोहे की सूई डूब जाती है लेकिन जहाज तैरता रहता है। यह किस सिद्धान्त पर आधारित है ?
उत्तर:- आर्किमिडीज का सिद्धान्त

Q14. पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ?
उत्तर:- पृष्ठीय तनाव

Q15. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है ?
उत्तर:- नायलॉन

Q16. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ?
उत्तर:- निर्वात

Q17. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:- अवतल

Q18. आपेक्षिक आर्द्रता नापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:- हाइग्रोमीटर

Q19. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ?
उत्तर:- 17 मीटर

Q20. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं ?
उत्तर:- प्रकाश के अपवर्तन के कारण

Q21. प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ?
उत्तर:- लाल, हरा, नीला (RGB)

Q22. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है ?
उत्तर:- हीलियम

Q23. प्रथम एशियाई खेल कब और कहाँ आयोजित किए गए ?
उत्तर:- मई 1951 में नयी दिल्ली में

Q24. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ?
उत्तर:- 22 दिसंबर

Q25. सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है ?
उत्तर:- AB

Q26. भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ ?
उत्तर:- 8 अगस्त 1942

Q27. मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं ?
उत्तर:- 23 जोड़े या 46

Q28. ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था ?
उत्तर:- जगदीश चन्द्र बसु

Q29. कोलकाता किस नदी के किनारे है ?
उत्तर:- हुगली

Q30. भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ?
उत्तर:- केरल

Q31. ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है ?
उत्तर:- मणिपुर

Q32. भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर:- जनरल के. एम्. करियप्पा

Q33. ‘डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ?
उत्तर:- टेनिस

Q34. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई ?
उत्तर:- 1872

Q35. ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी ?
उत्तर:- जवाहरलाल नेहरु

Q36. सन 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:- पंचशील समझौता

Q37. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- पुणे के पास खडगवासला में

Q38. पंचतंत्र का लेखक कौन है ?
उत्तर:- विष्णु शर्मा

Q39. संसद का उच्च सदन कौनसा है ?
उत्तर:- राज्यसभा

Q40. माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ?
उत्तर:- संतोष यादव

Q41. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ?
उत्तर:- टेनिस

Q42. ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:- रोबर्ट बाडेन पॉवेल

Q43. संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ?
उत्तर:- प्रशांत महासागर

Q44. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बंधित है ?
उत्तर:- साहित्य से

Q45. एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ?
उत्तर:- त्वचा

Q46. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ?
उत्तर:- क्लेमेंट एटली

Q47. मेघदूत किसकी रचना है ?
उत्तर:- कालिदास

Q48. सिख धर्म की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:- गुरु नानकदेव ने

Q49. भारतीय संसद का निम्न सदन कौनसा है ?
उत्तर:- लोकसभा

Q50. असहयोग आन्दोलन किस वर्ष शुरु हुआ ?
उत्तर:- 1920 में

2 thoughts on “प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!