प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-13
प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-13

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-13

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. धरती के तल का लगभग कितने प्रतिशत पानी है ? 
उत्तर:- 71%

Q2. भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश से लगती है ?
उत्तर:- बांग्लादेश

Q3. हमारे सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है ?
उत्तर:- बृहस्पति

Q4. किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है ?
उत्तर:- कोसी

Q5. गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है ?
उत्तर:- इथाइल मर्केप्टेन

Q6. वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है ?
उत्तर:- नाइट्रोजन

Q7. कोणार्क का सूर्य मन्दिर किस प्रदेश में स्थित है ?
उत्तर:- ओड़िसा

Q8. किस देश से अलग होकर वर्ष 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ था ?
उत्तर:- पाकिस्तान

Q9. कंप्यूटर भाषा में WWW का अर्थ क्या है ?
उत्तर:- World Wide Web

Q10. एक किलोबाइट (KB) में कितनी बाइट होती है ?
उत्तर:- 1024 बाईट

Q11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
उत्तर:- जवाहर लाल नेहरु

Q12. केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने में भगत सिंह का साथी कौन था ?
उत्तर:- बटुकेश्वर दत्त

Q13. मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की मांग सबसे पहले कब की थी ?
उत्तर:- 1940

Q14. काँमनवील पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था ?
उत्तर:- ऐनी बेसेन्ट ने

Q15. किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है ?
उत्तर:- अमर्त्य सेन

Q16. 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था ?
उत्तर:- ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से

Q17. लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की ?
उत्तर:- इलाहाबाद में आयोजित दरबार में

Q18. लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की ?
उत्तर:- हैदराबाद के निजाम ने

Q19. भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है ?
उत्तर:- गोंड

Q20. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर:- ऐनी बेसेन्ट

Q21. शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं ?
उत्तर:- भगत सिंह

Q22. कुचिपुड़ी नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है ?
उत्तर:- आंध्रप्रदेश

Q23. किस योजना के फलस्वरूप भारत का विभाजन हुआ ?
उत्तर:- माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप

Q24. जनरल डायर (जलियाँवाला बाग हत्याकांड से जुड़े) की हत्या किसने की थी ?
उत्तर:- उधम सिंह ने

Q25. बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था ?
उत्तर:- 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा

Q26. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं ?
उत्तर:- 24

Q27. मोहिनीअट्टम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है ?
उत्तर:- केरल

Q28. ‘केसर’ का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?
उत्तर:- जम्मू कश्मीर

Q29. भारत में प्रथम बहूउद्देश्य परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया ?
उत्तर:- दामोदर

Q30. इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर:- वोमेशचन्द्र बनर्जी

Q31. गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे ?
उत्तर:- गोपालकृष्ण गोखले

Q32. अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग की है ?
उत्तर:- सुरक्षा परिषद्

Q33. नोबेल पुरस्कार पाने बाला पहला भारतीय नागरिक कौन था ?
उत्तर:- रविन्द्रनाथ टैगोर (1913 में)

Q34. भरतनाट्यम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है ?
उत्तर:- तमिलनाडु

Q35. मिड डे मील योजना किस वर्ष शुरु हुई ?
उत्तर:- 1995 में

Q36. बंग्लादेश का राष्ट्रगान कौनसा है और इसे किसने लिखा है ?
उत्तर:- ‘आमार सोनार बांग्ला’ जो रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है

Q37. लोधी वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर:- बहलोल लोधी

Q38. किस संविधान संशोधन को ‘मिनी काँन्स्टीट्यूशन’ कहते है ?
उत्तर:- 42वें संविधान संशोधन

Q39. गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं ?
उत्तर:- ऑक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण

Q40. फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है ?
उत्तर:- ऐथिलीन

Q41. पं. हरिप्रसाद चौरसिया कौनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं ?
उत्तर:- बाँसुरी

Q42. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए ?
उत्तर:- 25 वर्ष

Q43. साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर:- अशोक

Q44. यक्षगान किस राज्य का लोकनृत्य है ?
उत्तर:- कर्नाटक

Q45. मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है ?
उत्तर:- भारत-चीन

Q46. प्याज में खाद्य भाग कौनसा है ?
उत्तर:- तना

Q47. श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है ?
उत्तर:- 20 Hz से 20000 Hz

Q48. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ?
उत्तर:- नेपाल

Q49. किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है ?
उत्तर:- गोदावरी

Q50. निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर:- नीलम संजीवा रेड्डी

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!