प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-11
प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-11

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-11

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. आईने अकबरी का लेखक कौन था ?
उत्तर:- अबुल फजल

Q2. होपमैन कप किस खेल से सम्बंधित है ?
उत्तर:- टेनिस

Q3. देशबंधु के नाम से कोन जाने जाते है ?
उत्तर:- चितरंजन दास

Q4. अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है ?
उत्तर:- 24

Q5. भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी ?
उत्तर:- राजा हरिश्चन्द्र

Q6. सबसे छोटी हड्डी कौनसी है ?
उत्तर:- स्टेपिज़

Q7. सबसे बड़ी हड्डी कौनसी है ?
उत्तर:- फीमर (जांघ की हड्डी)

Q8. मानव शरीर में कितनी पेशियाँ हैं ?
उत्तर:- 639

Q9. लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है ?
उत्तर:- 120 दिन

Q10. जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है ?
उत्तर:- जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)

Q11. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है ?
उत्तर:- यकृत

Q12. भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है ?
उत्तर:- डिगबोई (असम)

Q13. UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है ?
उत्तर:- विज्ञान के क्षेत्र में

Q14. हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर:- कुली कुतुबशाह

Q15. कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया ?
उत्तर:- सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में

Q16. स्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है ?
उत्तर:- दूध से

Q17. भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ?
उत्तर:- फेयरी क्वीन

Q18. भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई ?
उत्तर:- चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)

Q19. भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है ?
उत्तर:- आंध्रप्रदेश

Q20. भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ?
उत्तर:- मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)

Q21. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था ?
उत्तर:- मैग्स्थनीज

Q22. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ?
उत्तर:- सिलोन

Q23. विटामिन्स की खोज किसने की ?
उत्तर:- फंक ने

Q24. स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है ?
उत्तर:- आयरन, क्रोमियम, निकिल

Q25. कांसा किसकी मिश्र धातु होती है ?
उत्तर:- कॉपर तथा टिन

Q26. स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया ?
उत्तर:- 1893 में

Q27. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?
उत्तर:- 13 अप्रैल 1919

Q28. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है ?
उत्तर:- 21 जून

Q29. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?
उत्तर:- सारनाथ

Q30. साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी ?
उत्तर:- लाला लाजपत राय

Q31. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?
उत्तर:- सिद्धार्थ

Q32. ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है ?
उत्तर:- ऋग्वेद

Q33. मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है ?
उत्तर:- छोटी आंत

Q34. आनुवांशिकता के नियमों का प्रतिपादन किसने किया ?
उत्तर:- ग्रगोर मैंडल ने

Q35. मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ?
उत्तर:- तांबा

Q36. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ?
उत्तर:- पृष्ठीय तनाव

Q37. रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते हैं ?
उत्तर:- शहतूत

Q38. राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर:- तांबे की खान

Q39. पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौनसा है ?
उत्तर:- शुक्र

Q40. मनुष्य की आँख में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ?
उत्तर:- रेटिना

Q41. सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा का संचरण किस विधि के द्वारा होता है ?
उत्तर:- विकिरण

Q42. डी.एन.ए. की द्विगुणित कुंडली का पता किसने लगाया ?
उत्तर:- वाटसन और क्रिक

Q43. ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है ?
उत्तर:- डेसीबल

Q44. मधुमक्खी पालन क्या कहलाता है ?
उत्तर:- एपीकल्चर

Q45. किसी वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ को क्या कहा जाता है ?
उत्तर:- होमपेज

Q46. गाड़ियों में पीछे का दृश्य देखने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:- उत्तल

Q47. सामान्य परिस्थितियों में हवा में ध्वनि की गति कितनी होती है ?
उत्तर:- 332 मी./ सेकंड

Q48. वह एकमात्र ग्रह कौनसा है जो अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है ?
उत्तर:- शुक्र

Q49. सूर्य में सर्वाधिक गैस कौनसी है ?
उत्तर:- हाइड्रोजन

Q50. पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ?
उत्तर:- शुक्र

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!