प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-10
प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-10

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-10

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. चीन की मुद्रा कौनसी है ?
उत्तर:- युआन

Q2. रेडक्रॉस के संस्थापक कौन हैं ?
उत्तर:- हेनरी डूनांट

Q3. हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग कौनसा है ?
उत्तर:- एनीमिया

Q4. भारत कोकिला कौन कहलाती है ?
उत्तर:- सरोजिनी नायडू

Q5. दिल्ली में कुतुबमीनार किसने बनवानी शुरु की थी ?
उत्तर:- क़ुतुबुद्दीन ऐबक

Q6. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर:- मदनमोहन मालवीय

Q7. अर्थशास्त्र के लेखक कौन थे ?
उत्तर:- चाणक्य (कौटिल्य)

Q8. विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- कन्याकुमारी

Q9. दक्षेस का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- काठमांडू (नेपाल)

Q10. दक्षेस के कितने देश सदस्य हैं ?
उत्तर:- 8 (भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान)

Q11. भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है ?
उत्तर:- 7516 किलोमीटर

Q12. विश्व में अभ्रक (Mica) का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है ?
उत्तर:- भारत

Q13. ग्रांट-ट्रंक रोड किसने बनवाया ?
उत्तर:- शेरशाह सूरी

Q14. विटामिन ‘B’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?
उत्तर:- बेरी-बेरी

Q15. विटामिन ‘C’ की कमी से कौनसी बीमारी होती है ?
उत्तर:- स्कर्वी

Q16. विटामिन ‘D’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?
उत्तर:- रिकेट्स

Q17. किस विटामिन की कमी से खून का थक्का नहीं जमता ?
उत्तर:- विटामिन ‘K’

Q18. विटामिन ‘E’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?
उत्तर:- बांझपन

Q19. विटामिन ‘C’ का रासायनिक नाम क्या है ? 
उत्तर:- एस्कोर्बिक अम्ल

Q20. साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर:- NaCl

Q21. हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर:- नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)

Q22. धावन सोड़ा का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर:- सोड़ियम कार्बोनेट

Q23. पीतल किन दो धातुओं का मिश्रण है ?
उत्तर:- तांबा और जस्ता

Q24. कैल्सीफेराँल किस विटामिन का रासायनिक नाम है ?
उत्तर:- विटामिन ‘D’

Q25. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है ?
उत्तर:- कोर्निया

Q26. किस विटामिन में कोबाल्ट होता है ?
उत्तर:- विटामिन बी-12

Q27. कोशिका का पावरहाउस किसे कहा जाता है ?
उत्तर:- माइटोकोंड्रिया

Q28. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण हमारे शरीर के किस भाग में होता है ?
उत्तर:- अस्थि मज्जा (Bone Marrow)

Q29. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 28 फरवरी

Q30. ब्लडप्रेशर मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:- स्फिग्मोमैनोमीटर

Q31. कंप्यूटर की परमानेंट मैमोरी क्या कहलाती है ?
उत्तर:- ROM-Read Only Memory

Q32. किस अधिवेशन में कांग्रेस उदारवादी और उग्रवादी नामक दो दलों में विभाजित हो गयी थी ?
उत्तर:- 1907 के सूरत अधिवेशन में

Q33. तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ?
उत्तर:- राजराजा प्रथम चोल ने

Q34. मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर:- अमरकोट के दुर्ग में

Q35. वर्ष 2022 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ?
उत्तर:- कतर

Q36. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर:- लोकसभा अध्यक्ष

Q37. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर:- गणेश वासुदेव मावलंकर

Q38. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है ?
उत्तर:- अनुच्छेद 370

Q39. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ?
उत्तर:- लोकसभा अध्यक्ष

Q40. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?
उत्तर:- एशिया

Q41. हैदराबाद किस नदी पर बसा है ?
उत्तर:- मूसी

Q42. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौनसा है ?
उत्तर:- मैक्सिको

Q43. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है ?
उत्तर:- वैटिकन सिटी

Q44. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ?
उत्तर:- भूमध्यसागर और लाल सागर

Q45. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ?
उत्तर:- प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर

Q46. भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादर और नागर हवेली’ की राजधानी कौनसी है ?
उत्तर:- सिल्वासा

Q47. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ?
उत्तर:- राजस्थान

Q48. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 22 अप्रैल

Q49. फूलों की घाटी किस राज्य में है ?
उत्तर:- उत्तराखंड में

Q50. वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौनसी है ?
उत्तर:- जूबा

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!