जर्मनी का एकीकरण (Integration of Germany)
जर्मनी का एकीकरण (Integration of Germany)

जर्मनी का एकीकरण । Integration of Germany

यहाँ पर हमने जर्मनी का एकीकरण (Integration of Germany) से संबंधित परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य दिए है। इसके अंतर्गत जर्मनी का एकीकरण (Integration of Germany) किसने किया एवं जर्मनी के आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता किसे कहा जाता है, आदि परीक्षा उपयोगी तथ्य दिए है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न/तथ्य आपको किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मददगार साबित होंगे।

जर्मनी का एकीकरण (Integration of Germany)-

➢ जर्मनी का एकीकरण विस्मार्क ने किया। विस्मार्क जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर तथा तत्कालीन यूरोप का प्रभावी राजनेता था।

विस्मार्क ने अनेक जर्मनभाषी राज्यों का एकीकरण करके शक्तिशाली जर्मन साम्राज्य स्थापित किया।

➢ जर्मनी का सबसे शक्तिशाली राज्य प्रशा था।

➢ बिस्मार्क जर्मनी का एकीकरण प्रशा के नेतृत्व में चाहता था।

➢ विलियम को जर्मन संघ के सम्राट का ताज 8 फरवरी, 1871 ई. में पहनाया गया।

➢ बिस्मार्क को सबसे अधिक भय फ्रांस से था।

➢ जर्मनी में राष्ट्रीयता का संदेशवाहक नेपोलियन बोनापार्ट को माना जाता है।

➢ जर्मनी के आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता फ्रेडरिक लिस्ट को माना जाता है।

➢ जर्मनी में राष्ट्रीय सभा को डायट के नाम से जाना जाता था, यह फ्रैंकफर्ट में होती थी।

➢ 1815 ई. से 1850 ई. के बीच जर्मन साम्राज्य पर आस्ट्रिया का आधिपत्य था।

➢ आस्ट्रिया का चान्सलर मेटरनिख था।

➢ एकीकृत जर्मन राष्ट्र के निर्माण में राके, बोमर, लसर इत्यादि दार्शनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

➢ फ्रैंकफर्ट संविधान सभा का गठन मई, 1848 ई. में किया गया।

➢ विलियम प्रथम के शासनकाल में प्रशा का रक्षामंत्री वानरून एवं सेनापति वान माल्टेक था।

➢ 23 सितम्बर, 1862 ई. को बिस्मार्क प्रशा का चांसलर बना।

➢ बिस्मार्क का जन्म 1 अप्रैल, 1815 ई. को ब्रेडनबर्ग में हुआ था।

➢ विलियम प्रथम ने बिस्मार्क को बाजीगर कहा था।

➢ सेरेजोवा के युद्ध में 1866 ई. में आस्ट्रिया ने प्रशा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया।

➢ 23 अगस्त, 1866 ई. के प्राग संधि के तहत आस्ट्रिया जर्मन संघ में शामिल हुआ।

➢ फ्रांस एवं प्रशा के बीच सेडान का युद्ध 15 जुलाई, 1870 ई. को हुआ।

➢ नेपोलियन तृतीय ने प्रशा के आगे 1 सितम्बर, 1870 ई. को आत्मसमर्पण किया।

➢ बिस्मार्क ने जर्मनी के सम्राट विलियम प्रथम का राज्याभिषेक वर्साय के राजमहल में किया।

➢ फ्रैंकफर्ट की संघि 10 मई, 1871 ई. को फ्रांस और प्रशा के बीच हुई।

➢ सेडान के युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण संभव हो सका।

यह भी पढ़ें:-

पुनर्जागरण के बारे में एक महत्वपूर्ण अवलोकन

प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंश एवं संस्थापक

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!