प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8
प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. महाप्रयाण घाट किसका समाधि स्थल है ?
उत्तर:- डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Q2. स्काउटिंग की स्थापना किसने की ?
उत्तर:- वेडन पावेल

Q3. न्याय दर्शन के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर:- महर्षि गौतम

Q4. राजीव गांधी का समाधी स्थल किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:- वीर भूमि

Q5. सिक्कों की ढलाई सर्वाधिक किसके शासन काल में हुई ?
उत्तर:- औरंगजेब

Q6. पाकिस्तान के लिए पृथक संविधान सभा की स्थापना की घोषण कब की गई ?
उत्तर:- 26 जुलाई 1947

Q7. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है ?
उत्तर:- दक्षिण अफ्रीका

Q8. अवध का अंतिम नवाब कौन था ?
उत्तर:- वाजिद अली शाह

Q9. पृथ्वी का औसत तापमान कितना है ?
उत्तर:- 15°C

Q10. इलाइची की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी होती है ?
उत्तर:- लैटेराइट

Q11. विश्व कि सबसे चौड़ी जलसंधि कौन सी है ?
उत्तर:- डेविस जलसंधि

Q12. हुमायूं के मकबरे का निर्माण किसने किया था ?
उत्तर:- मीरक मिर्ज़ा ग्यासबेग ने

Q13. राष्ट्रीय ध्वज की डिज़ाइन किसने बनाई थी ?
उत्तर:- पिंगाली बेंकैया

Q14. अकबर का राज्याभिषेक 14 वर्ष की आयु में कहाँ हुआ था ?
उत्तर:- कालानौर में

Q15. कला की ‘गंधार शैली’ को किस शैली की संज्ञा दी जाती है ?
उत्तर:- ग्रीक-बौद्ध शैली

Q16. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना मदन मोहन मालवीय ने कब की थी ?
उत्तर:- 1916 ई. में

Q17. मधुबनी कला का सम्बन्ध किस राज्य से है ?
उत्तर:- बिहार

Q18. बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का सूचक है ?
उत्तर:- तूफ़ान का

Q19. भारतीय मरूस्थल का क्या नाम है ?
उत्तर:- थार

Q20. काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य किस राज्य में है ?
उत्तर:- असम

Q21. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ?
उत्तर:- पश्चिम से पूर्व

Q22. उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है ?
उत्तर:- क्षिप्रा

Q23. ‘गोबर गैस’ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है ?
उत्तर:- मीथेन

Q24. “स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” किसने कहा था ?
उत्तर:- लोकमान्य तिलक

Q25. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है ?
उत्तर:- छह वर्ष

Q26. हिंदी भाषा की लिपि कौनसी है ?
उत्तर:- देवनागरी

Q27. हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है ?
उत्तर:- दुग्ध मेखला या मिल्की वे

Q28. हिंदी भाषा का पहला समाचार पत्र कौनसा था ?
उत्तर:- उदंत मार्तण्ड

Q29. तुलसीदासकृत ‘रामचरितमानस’ हिंदी भाषा की किस बोली में लिखी गयी है ?
उत्तर:- अवधी

Q30. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत कब और कहाँ से हुई ?
उत्तर:- एथेंस (यूनान) से 1896 में

Q31. भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है ?
उत्तर:- हॉकी

Q32. भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक कहाँ और कब जीता था ?
उत्तर:- 1980 मास्को में

Q33. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- लुसान (स्विट्जरलैंड)

Q34. एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी कौन है ?
उत्तर:- माइकल फेल्प्स

Q35. भारत ने ओलंपिक खेलों में पहली बार किस वर्ष भाग लिया था ?
उत्तर:- सन 1900 में

Q36. ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है ?
उत्तर:- कर्णम मल्लेश्वरी

Q37. प्रसिद्द झंडा गीत “झंडा ऊँचा रहे हमारा” की रचना किसने की थी ?
उत्तर:- श्यामलाल गुप्त पार्षद

Q38. पशुओं में ‘मिल्क फीवर’ बीमारी किसकी कमी के कारण होती है ?
उत्तर:- कैल्शियम

Q39. मानव शरीर के किस अंग द्वारा यूरिया को रक्त से फ़िल्टर किया जाता है ?
उत्तर:- गुर्दे

Q40. किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है ?
उत्तर:- प्रो. अमृत्य सेन

Q41. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ किस वाद्य यन्त्र के वादन में विख्यात रहे हैं ?
उत्तर:- शहनाई

Q42. भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल कौन थे ?
उत्तर:- सी.राजगोपालाचारी

Q43. भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण किस देश के सहयोग से किया गया था ?
उत्तर:- रूस

Q44. उत्तरी ध्रुव में भारत के अनुसन्धान केन्द्र का नाम क्या है ?
उत्तर:- हिमाद्रि

Q45. विश्व में माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
उत्तर:- जुंको ताबेई (जापान)

Q46. पीलिया किस अंग का रोग है ?
उत्तर:- यकृत या लिवर

Q47. “द्रव सभी दिशाओं में समान दाब पारित करता है” यह कथन किस नियम से सम्बंधित है ?
उत्तर:- पास्कल का नियम

Q48. क्लोरोफिल का खनिज घटक क्या है ?
उत्तर:- मैग्नीशियम

Q49. एल.पी.जी. गैस में क्या होता है ?
उत्तर:- ब्यूटेन

Q50. किसने सर्वप्रथम अशोक के अभिलेखों को पढ़ा ?
उत्तर:- जेम्स प्रिंसेप

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-7

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!