महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यहाँ पर हमने महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Q&A related to Mahajanapada period) दिए है जो कई बार परीक्षाओं में पूछें जा चुके है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको इन प्रश्नों को आवश्यक रूप से पढ़ लेना चाहिए।

महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न-1. मगध के सबसे प्राचीन वंश का संस्थापक कौन-था ?
उत्तर- वृहद्रथ

प्रश्न-2. ‘बिंबिसार’ का संबंध किस वंश से था ?
उत्तर- हर्यंक वंश

प्रश्न-3. हर्यंक वंश के किस शासक को कुणिक कहा जाता था ?
उत्तर- अजातशत्रु

प्रश्न-4. किस शासक ने गंगा व सोन नदियों पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की ?
उत्तर- उदयिन ने

प्रश्न-5. सिंकदर महान की मृत्यु कब व कहाँ हुई ?
उत्तर- 323 ई. पू. , बेबीलोन (इराक) में

प्रश्न-6. सिकंदर महान ने भारत पर आक्रमण कब किया ?
उत्तर- 326 ई. पू.

प्रश्न-7. सिकंदर का मुख्य युद्ध किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- हाइडेस्पीज (झेलम का युद्ध)

प्रश्न-8. सिकंदर के युद्ध का क्या महत्व है ?
उत्तर- यूरोप से भारत के लिए थलमार्ग खुला

प्रश्न-9. भारत में सिकंदर का मुख्य युद्ध किसके साथ हुआ ?
उत्तर- पोरस के साथ

प्रश्न-10. पालि ग्रंथों में गाँव के मुखिया को क्या कहा गया है ?
उत्तर- भोजक

प्रश्न-11. उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर- अवंतिका

प्रश्न-12. नंद वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर- महापद्मनंद

प्रश्न-13. प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किसके द्वारा किया गया ?
उत्तर- ईरानियों द्वारा

प्रश्न-14. मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी ?
उत्तर- गिरीव्रज (राजगृह)

प्रश्न-15. किस शासक ने सर्वप्रथम पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया ?
उत्तर- उदयिन ने

प्रश्न-16. सोलह महाजनपदों की सूची किस में है ?
उत्तर- अंगुत्तर निकाय में

प्रश्न-17. मगध का कौन-सा शासक सिकंदर का समकालीन था ?
उत्तर- धनानंद

प्रश्न-18. प्रथम ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन कर लिया था, वह कौन था ?
उत्तर- डेरियस

प्रश्न-19. नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?
उत्तर- धनानंद

प्रश्न-20. भारत में ‘मुद्रा’ का प्रचलन कब हुआ ?
उत्तर- 600 ई. पू.

प्रश्न-21. किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा बना दिया ?
उत्तर- शिशुनाग ने

प्रश्न-22. छठी सदी में भारत का सबसे शक्तिशाली राज्य कौन-सा था ?
उत्तर- मगध

प्रश्न-23. किस शासक को ‘सोनिया’ (नियमित व स्थायी सेना रखने) वाला कहा जाता है ?
उत्तर- बिंबिसार

प्रश्न-24. ‘गृह पति’ का अर्थ क्या है ?
उत्तर- धनी किसान

प्रश्न-25. किस शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की तथा बाद में वह अपने पुत्र द्वारा मारा गया ?
उत्तर- अजातशत्रु

प्रश्न-26. विश्व का प्रथम गणतंत्र किसके द्वारा और कहाँ स्थापित किया गया ?
उत्तर- लिच्छवी वंश द्वारा, वैशाली में

प्रश्न-27. महाजनपदों का उदय कब हुआ ?
उत्तर- छठी शताब्दी

प्रश्न-28. किस जैन ग्रंथ में सोलह महाजनपदों का वर्णन है जो अंगुत्तर निकाय से थोड़ा अलग है ?
उत्तर- भगवती सुत्त में

प्रश्न-29. भारत में पहला यूरोपीय आक्रमण किसके द्वारा किया गया ?
उत्तर- यूनानियों द्वारा

प्रश्न-30. किस शासक को उग्रसेन कहा जाता था ?
उत्तर- महापद्मनंद

प्रश्न-31. काशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया ?
उत्तर- अजातशत्रु ने

प्रश्न-32. अजातशत्रु का उपनाम क्या था ?
उत्तर- कुणिक

प्रश्न-33. अजातशत्रु किस धर्म का अनुयायी था ?
उत्तर- बौद्ध धर्म

प्रश्न-34. अजातशत्रु की हत्या किसने की ?
उत्तर- उदयिन

प्रश्न-35. अजातशत्रु गद्दी पर कब बैठा ?
उत्तर- 492 ई. पू.

प्रश्न-36. धनानंद के बाद शासन किसने प्राप्त किया ?
उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य

यह भी पढ़ें:-

मुगल शासक अकबर (Akbar) और उनके नवरत्न

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

Major Dynasties and Founders of Ancient India

प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंश एवं संस्थापक

प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंश एवं संस्थापकों से सम्बंधित प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!