प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-5
प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-5

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-5

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका कौन थी ?
उत्तर:- रजिया सुल्तान

Q2. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर:- कर्नाटक

Q3. शेख सलीम चिश्ती की दरगाह कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर:- फतेहपुर सीकरी

Q4. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ?
उत्तर:- सुरकोटदा

Q5. गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है ?
उत्तर:- ऋग्वेद (तीसरे मंडल)

Q6. संपति के अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी से हटाकर किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा गया है ?
उत्तर:- अनुच्छेद 300(क)

Q7. “कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं” इसका निर्णय कौन करता है ?
उत्तर:- लोकसभा अध्यक्ष

Q8. एशिया का सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर:- डिगबोई (असम)

Q9. ‘डूरण्ड कप’ किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर:- फुटबॉल

Q10. एक पोलो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ?
उत्तर:- 4

Q11. विवेकानन्द शैल स्मारक कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर:- कन्याकुमारी

Q12. लोक नृत्य ‘करगम’ किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर:- तमिलनाडु

Q13. किस चोल राजा ने सीलोन (श्रीलंका) पर विजय पाई थी ?
उत्तर:- चोल राजा राजेंद्र

Q14. ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कौन है ?
उत्तर:- सरोजिनी नायडू

Q15. ‘ओणम’ पर्व कहाँ मनाया जाता है ?
उत्तर:- केरल

Q16. अंग्रेजों के खिलाफ ‘भारत छोड़ों’ आन्दोलन महात्मा गाँधी ने किस वर्ष में चलाया था ?
उत्तर:- 1942 ई. में

Q17. भारत सरकार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर किस वर्ष में अपनाया गया था ?
उत्तर:- 1952

Q18. ‘बुद्ध’ के उपदेशों का मुख्य सम्बन्ध किससे था ?
उत्तर:- विचारों और चरित्र की शुद्धता

Q19. मोटर वाहन में पीछे का दृश्य दिखाने वाले दर्पण होते हैं ?
उत्तर:- उत्तल

Q20. अवध (लखनऊ) के अन्तिम नवाब कौन थे ?
उत्तर:- वाजिद अली शाह

Q21. किसी पदार्थ का वह केन्द्र जहाँ उसका सम्पूर्ण भार प्रभावी होता है, वह क्या कहलाता है ?
उत्तर:- गुरुत्व केन्द्र

Q22. पर्यटकों के लिए आकर्षण केन्द्र Cubbon Park (कब्बन् पार्क्) किस शहर में स्थित है ?
उत्तर:- बेंगलुरु

Q23. ‘कंप्यूटर का जनक’ किसे कहा जाता है ?
उत्तर:- चार्ल्स बैबेज

Q24. ‘गन मेटल’ किसका एक मिश्रधातु है ?
उत्तर:- तांबा, टिन और जिंक

Q25. चेचक के लिए टीके का अविष्कार किसने किया था ?
उत्तर:- एडवर्ड जेनर

Q26. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
उत्तर:- लॉर्ड कैनिंग

Q27. प्राचीनतम व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ के लेखक कौन हैं ?
उत्तर:- पाणिनि

Q28. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:- कुमारगुप्त

Q29. विश्व का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश कौन-सा है ?
उत्तर:- ब्राजील

Q30. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- उत्तर प्रदेश

Q31. किस तापमान पर जल का घनत्व अधिकतम होता है ?
उत्तर:- 4℃

Q32. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है ?
उत्तर:- जोग या गरसोप्पा

Q33. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:- बांगर

Q34. पानीपत का प्रथम युद्ध (1526 ई.) किसके बीच हुआ था ?
उत्तर:- बाबर और इब्राहिम लोदी

Q35. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
उत्तर:- 8 राज्यों से

Q36. लोहे की सुई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है ?
उत्तर:- पृष्ठ तनाव के कारण

Q37. लार किसके पाचन में सहायक होता है ?
उत्तर:- स्टार्च

Q38. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया गया है ?
उत्तर:- अनुच्छेद 32

Q39. चंगेज खान का मूल नाम क्या था ?
उत्तर:- तेमुजिन

Q40. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर

Q41. प्रेशर कुकर में भोजन कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि –
उत्तर:- जल का क्वथनांक बढ़ जाता है

Q42. स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का डिजाइन किसने तैयार किया था ?
उत्तर:- पिंगली वेंकैया

Q43. रेडक्लिफ रेखा किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है ?
उत्तर:- भारत और पाकिस्तान

Q44. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के तहत लगाया जाता है ?
उत्तर:- अनुच्छेद 356

Q45. स्वामी विवेकानंद ने ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किस वर्ष की थी ?
उत्तर:- 1897 में

Q46. मनुष्य के रक्त का pH मान कितना होता है ?
उत्तर:- 7.4

Q47. गोवा की राजधानी पण्जी किस नदी के तट पर स्थित है ?
उत्तर:- माण्डवी नदी

Q48. थाइमस ग्रंथि द्वारा निर्मित हार्मोन का क्या नाम है ?
उत्तर:- थायमोसिन

Q49. ‘रणजी ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर:- क्रिकेट

Q50. नंद वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर:- महापद्मनंद

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!