राजस्थान के जोधपुर निवासी कैलाश सांखला के नेतृत्व में प्रथम बार इंदिरा गाँधी ने प्रोजेक्ट टाइगर (1973) नामक कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सांखला को टाइगर मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा बाघ रिजर्व नागार्जुन सागर श्री सेलम (आन्ध्रप्रदेश) है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा बाघ रिजर्व पेंच (महाराष्ट्र) है।
विश्व का सर्वाधिक ऊँचाई पर अवस्थित बाघ रिजर्व नामदफा अरुणाचल प्रदेश में है।
देश के 18 राज्यों में बाघ पाये जाते हैं।
रेड डाटा बुक –
सर्वप्रथम 1963 ई. में सर पीटर स्कॉट ने अंतराष्ट्रीय रेड डाटा बुक (IRBD) की कल्पना की थी। रेड डाटा बुक में ऐसे पशु – पक्षियों और पौधों के बारे मे जानकारी दी गई है, जो विलुप्त (संकटग्रस्त) होने के कगार पर है। इनका संकलन ज्वाइंट नेचर कंजरवेशन कमेटी द्वारा किया जाता है। विश्व में प्रथम प्रकाशन 1964 ई. में किया गया।
भारत के बाघ अभयारण्य। Tiger Reserves of India –
राज्य | बाघ रिजर्व | रिजर्व घोषित होने का वर्ष |
---|---|---|
असम | 1. काजीरंगा 2. मानस 3. नेमेरी | 2006 1973-74 * 1999-2000 |
अरुणाचल प्रदेश | 4. नमदफा 5. पाकुई | 1982-83 1999-2000 |
आंध्र प्रदेश | 6. नागार्जुनसागर श्री सेलम ** | 1982-83 |
बिहार | 7. वाल्मीकी | 1989-90 |
छत्तीसगढ़ | 8. इंद्रावती 9. अचानकमार 10. उदंती सीतानदी | 1982-83 2008-09 2008-09 |
झारखंड | 11. प्लामू | 1973-74 * |
कर्नाटक | 12. बांदीपुर 13. नागरहोल 14. भद्रा 15. दांदेली – अंशी 16. बिलीगिरी रंगनाथ | 1973-74 * 1999-2000 1998-99 2007 2011-12 |
केरल | 17. पेरियार 18. पारम्बिकुलम | 1978-79 2008-09 |
मिजोरम | 19. डंपा | 1994-95 |
मध्य प्रदेश (टाइगर स्टेट) | 20. बांधवगढ़ 21. सतपुड़ा 22. कान्हा 23. पन्ना 24. पेंच 25. संजय डुबरी | 1993-94 1999 – 2000 1973-74 * 1994-95 1992-93 2008-09 |
महाराष्ट्र | 26. मेलघाट 27. पेंच 28. तडोब – अंधेरी 29. सह्याद्री 30. नवेगांव नागजिरा 31. बोर | 1973-74 * 1992-93 1993-94 2009-10 2013 2014 |
राजस्थान | 32. रणथम्भौर 33. सरिस्का 34. मुकुंद्रा पहाड़ी | 1973-74 * 1978-79 2013 |
उत्तर प्रदेश | 35. दुधवा 36. अमानगढ़ 37. पीलीभीत | 1987-88 2012 2012 |
उत्तराखण्ड | 38. जिम कार्बेट | 1973-74 * |
पश्चिम बंगाल | 39. बुक्सा 40. सुंदरवन | 1982-83 1973-74 * |
तेलंगाना | 41. कवल | 2012-13 |
ओडिशा | 42. सिमिलीपाल 43. सतकोसिया | 1973-74 * 2008-09 |
तमिलनाडु | 44. कालकड – मुंदथुरेइ 45. अन्नामलाई 46. मदुमलाई 47. सत्यमंगलम | 1988-89 2007 2007 2013 |
*1973 ई. में 09 टाइगर रिजर्व थे।
** श्री सेलम का विस्तार तेलंगाना राज्य में भी है।
यह भी पढ़ें:-
☛ भारत की विलुप्त होती जीव प्रजातियाँ । Extinct species of India
(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)