विश्व के महाद्वीप (Continents of the world)
विश्व के महाद्वीप (Continents of the world)

विश्व के महाद्वीप । Continents of the world

महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके। पृथ्वी के जो 7 सबसे बड़े ठोस सतह के ट्कड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है और उन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। जैसे- एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।

यूरोप और एशिया दोनों को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को मिलाकर यूरोफ्रेशिया कहा जाता है। सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला महाद्वीप एशिया है, जहां विश्व की 60% जनसंख्या निवास करती है, जबकि 54 देशों के साथ सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप अफ्रीका है।

विश्व के महाद्वीप (Continents of the world)

1. एशिया महाद्वीप

➢ एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आंसू से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है। यह संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है इस से होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत्त विषुवत, कर्क एवं आर्कटिक गुजरते हैं।

➢ एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर है। पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है।

➢ एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। यह पश्चिम में यूरोप महाद्वीप से संलग्न है।

➢ एशिया महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है, यहां विश्व की लगभग 60% जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवास करती है।

➢ एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउण्ट एवरेस्ट, सबसे ऊंचा पठार पामीर जिसे विश्व की छत भी कहा जाता है, आदि हैं।

➢ विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील एशिया में ही स्थित है।

➢ लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है।

➢ बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।

➢ एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगारालैंड (रूस एवं चीन) और गोंडवानालैंड (प्रायद्वीपीय भारत) स्थित है।

➢ एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है – अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप व इंडोचीन का प्रायद्वीप। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

➢ एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत माला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट (8850 मी.) है, जो नेपाल में स्थित है, जहां इसे सागरमाथा के नाम से जानते हैं।

➢ विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।

➢ एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर है जिसकी ऊंचाई 4,875 मीटर है। इसी कारण पामीर को विश्व की छत कहते है।

➢ एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है।

➢ एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।

➢ एशिया के स्थलरुद्ध (जिसकी सीमा समुद्र को नहीं छूती) देश है – कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान एवं लाओस।

➢ स्थलरुद्ध देशो में कजाकिस्तान सबसे बड़ा देश है। जबकि मंगोलिया दूसरा सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है। लाओस दक्षिण – पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है, यह पूर्व में फ्रांसीसियों का उपनिवेश था।

➢ एशिया में सबसे लंबी नदी यांग्सी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397मी.) की है।

➢ एशिया में फिलीपींस दीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त (11,022 मी० गहरा) है।

➢ विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1940 मी. गहरा और समुद्र तल से 1485 मी. गहरा) स्थित है।

➢ विश्व की सबसे बड़ी झील (आंतरिक सागर ) कैस्पियन सागर (371,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत) एशिया महादेश में ही स्थित है।

➢ रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते हैं। बैकाल झील एवं कैस्पियन सागर साइबेरिया में ही है।

➢ एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैंगांग झील (4,267 मी. ऊंचा) लद्दाख तिब्बत में स्थित है।

➢ एशिया महाद्वीप में विश्व की सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम (11,405 मिमी.) मेघालय, भारत में है। (इससे पहले चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था।)

➢ प्रशांत महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां हैं – ह्वांगहो, आमूर, सिक्यांग और यांग्त्सीक्यांग।

➢ आर्क्टिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां हैं (जिसका मुहाना शीत ऋतु में जम जाता है) – लीना , ओबे एवं एनेसी।

➢ भूमध्यसागरीय जलवायु के एशियाई देश – साइप्रस, जॉर्डन, टर्की, इजरायल, लेबनान आदि।

➢ एशिया में सर्वाधिक जूट एवं गन्ना उत्पादक देश क्रमशः बांग्लादेश एवं भारत है।

➢ एशिया में सर्वाधिक जल- विद्धुत का विकास जापान में हुआ है।

➢ एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है।

➢ एशिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग ट्रांस- साइबेरियन रेलमार्ग है। लेनिनग्राद एवं ब्लादिवोस्टकतक जाता है इसकी लंबाई 9,438 किलोमीटर है।

➢ एशिया के देश चीन तंबाकू, गेहूं, चावल, चाय, कपास आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।

➢ एशिया के देश जापान को शहतूत की पत्तियों पर पाले गए रेशम के कीड़ों से प्राप्त कच्चा रेशम पैदा करने में विश्व में प्रथम स्थान है।

➢ एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है।

➢ एशिया का सबसे अधिक टिन उत्पादक देश मलेशिया है। टिन के निर्यात में यह विश्व में प्रथम स्थान रखता है। मलेशिया के किन्ता -केलांग घाटी में स्थित इपोह टीन खनन का प्रमुख केंद्र है।

➢ एशिया का सबसे गर्म नगर जैकोबाबाद( पाकिस्तान) है, तथा सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क (साइबेरिया) है जहां तापमान क्रमश: 57℃ तथा – 69℃ मिलता है। बर्खोयांस्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहते हैं।

➢ लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है।

➢ यूराल एवं काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। इस महाद्वीप में 46 देश है। यह विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है।

2. अफ्रीका महाद्वीप

➢ विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल-अजीजिया (लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित है।

➢ विश्व की सबसे लम्बी नदी नील अफ्रीका महाद्वीप में ही बहती है।

➢ अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ा हीरे की खान है।

➢ अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरूस्थल सहारा स्थित है।

➢ अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना ओर शीतोष्ण घास के मैदान ‘वेल्डस’ कहलाते हैं।

➢ अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है।

3. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

➢ उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ईं में कोलम्बस द्वारा की गई थी।

➢ उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 2,424,700 वर्ग किमी. है।

➢ उत्तरी अमेरिका समुद्री तट सभी महाद्वीपों में सबसे बड़ा है।

➢ इसका सबसे बड़ा प्रायद्वीप लेब्राडोर है तथा सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट देनाली लास्का श्रेणी में है।

➢ सुपीरियर, ईरी तथा मिशीगन, घूरन, ओंटेरियो यहां की महान झीलें हैं।

➢ उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान ‘प्रेयरी’ कहलाते हैं।

4. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

➢ दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्ध में है।

➢ यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है।

➢ क्रिस्टोफर कोलम्बस ने ओरानिको नदी के मुहाने पर दक्षिण अमेरिका की खोज की थी।

➢ दक्षिणी अमेरिका में स्थित एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है।

➢ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ है।

➢ दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

➢ प्रशांत और अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित यह महाद्वीप पनामा जलसंधि द्वारा उत्तरी अमेरिका से मिला हुआ है। इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में टेराडेल फ्युगो नामक दीप है, जो मुख्य भूमि से मैगलन जलसंधि के द्वारा अलग होता है।

➢ इसका दक्षिणतम सिरा हार्न अंतरीप है।

➢ दक्षिणी अमेरिका देश ब्राजील की सीमा चिली और एक्वाडोर को छोड़कर शेष सभी दक्षिण अमेरिका देशों की सीमा से मिलती है।

➢ दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम स्थान पर है।

➢ भूमध्य रेखा पर स्थित दक्षिणी अमेरिका के देश है – एक्वाडोर, कोलंबिया एवं ब्राजील।

➢ दक्षिणी अमेरिका के में पेरू – बोलीविया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊंची नौकायन झील टिटिकाका (3811 मीटर ऊंचाई पर) है। यह बोलीविया पठार पर स्थित है।

➢ वेनेजुएला स्थित एंजिल जलप्रपात (979 मीटर) विश्व का सबसे ऊंचा झरना है।

➢ दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी ओजल डेल सलाडोस एंडीज पर्वतमाला में स्थित है।

➢ दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सर्वाधिक काफी उत्पादित करने वाला देश है। ब्राजील के कहवा के बागों को ‘फजैण्डा’ और उष्ण आर्दवनों को ‘सेल्वाज’ कहते हैं।

➢ दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को पंपास कहते हैं । पंपास को अर्जेंटीना का हृदय कहते हैं ।

➢ दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल पेंटागोनिया है।

➢ दक्षिण अमेरिका के सर्वाधिक मक्का – उत्पादक देश अर्जेंटीना है, सर्वाधिक कहवा – उत्पादक देश ब्राजील है और सर्वाधिक तेल – उत्पादक देश वेनेजुएला और कोलंबिया तथा सर्वाधिक तांबा – उत्पादक देश चिली है।

➢ दक्षिण अमेरिका के चिली में इस महाद्वीप का शुष्कतम भाग व मरुस्थल ‘अटाकामा’ स्थित है।

5. यूरोप महाद्वीप

➢ क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप पांचवें स्थान पर है।

➢ यूरोप और एशिया के जुड़े रहने के कारण इन दोनों महाद्वीपों को ‘यूरेशिया’ का संज्ञा दी जाती है।

➢ यूरोप को प्रायद्वीपों का देश भी कहा जाता है।

➢ यूरोप के हंगरी रूमानिया और यूक्रेन गणराज्य में शीतोष्ण घास के मैदान (प्रेयरी क्षेत्र) पाये जाते हैं।

➢ यूरोप को प्रायदीपों का प्रायद्वीप भी कहा जाता है।

➢ यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।

➢ यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में आंध्र महासागर से घिरा है।

➢ यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मी.) रूस में स्थित है। अल्पस की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में है।

➢ यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब (2,842 किमी. लंबी) ऑस्ट्रिया, बुलगारिया, चेक, स्लोवाकिया, यूगोस्लाविया, और रोमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है। डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, वियाना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है।

➢ यूरोप की सबसे लंबी नदी वोल्गा नदी (3687 कि. मी.) है। इसे डान नदी में मिला दिया गया है। इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागों में जाने लगे हैं।

➢ यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।

➢ यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र है जो विश्व का अन्न भंडार या रोटी की डलिया कहलाता है।

➢ इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है।

➢ राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतः स्थलीय जलमार्ग है।

➢ यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग ओरिएंट रेल मार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस नगर से टर्की के कुस्तुनतुनिया नगर के मध्य तक जाती है।

➢ क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बड़ा देश रूस, यूरोप महाद्वीप में स्थित है।

➢ यूरोप के अधिकांश देश को तीन ओर से सागर द्वारा घिरा होने के कारण प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है।

➢ यूरोप के फिनलैंड को झीलों का देश भी कहते है।

➢ यूरोप में जल विद्युत का सर्वाधिक विकास इटली एवं स्वीडन में हुआ है।

➢ गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के उपनाम से जाना जाता है।

➢ स्विट्ज़रलैंड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है।

➢ फ्रांस यूरोप का एकमात्र देश है, जो खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसे किसानों का देश भी कहते हैं।

➢ नार्वे के स्वेलबार्ड दीप में अंतरराष्ट्रीय बीज भंडार बनाया गया है।

➢ ग्रेट ब्रिटेन के अंतर्गत इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड सम्मिलित है जो क्रमशः इसके पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग है। उत्तरी आयरलैंड सहित ग्रेट ब्रिटेन को यूनाइटेड किंगडम कहते हैं। इंग्लिश चैनल डोवर जलसंधि द्वारा यह यूरोप की मुख्य भूमि से अलग है।

6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

➢ पृथ्वी का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।

➢ आस्ट्रेलिया की खोज का श्रेय ऐबेल वस्मान और जेम्स कुक को जाता है।

➢ आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्व में स्थित न्यूजीलैण्ड को “दक्षिण का ब्रिटेन’’ कहा जाता है।

➢ आस्ट्रेलिया पूर्णत: दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित है।

7. अंटार्कटिक महाद्वीप

➢ अंटार्कटिक महाद्वीप 140 लाख वर्ग किलोमीटर (54 लाख वर्ग मील) क्षेत्रफल के साथ यह, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद, पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, अंटार्कटिका का 98% भाग औसतन 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ से आच्छादित है।

➢ अंटार्कटिक की भूमि तीन महासागरो – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर से घिरी है। इन महासागरों के दक्षिणी क्षोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर कहते हैं । वेडेल सागर व रास साग़र अंटार्कटिक महासागर के ही भाग है । इसका ताप 4℃ से कम रहता है।

➢ इस महाद्वीप की खोज सर्वप्रथम प्रयास अंग्रेज नाविक जेम्स कुक के द्वारा किया गया , लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुंच पाया।

➢ इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने का श्रेय फेबियन वेलिंग शासेन को जाता है जिसने (1820 ई०) में बोसटाक नामक जहाज पर सवार होकर इसके मुख्य भूमि तक पहुंचा।

➢ अंटार्कटिक का 98% भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है।

➢ दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति नार्वे निवासी एमंडसन (1911 ई.) था।

➢ शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग – अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।

➢ क्वीन मोड़ पर्वतश्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में बांटती है । यहां की सर्वोच्च चोटी विंसन मासिफ ( 5140 मी०) है।

➢ माउंट एबुस अंटार्कटिका का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।

➢ विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिक के वोस्टक में रिकॉर्ड किया गया था। जो -59.2℃ है।

➢ अंटार्कटिक में पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है।

➢ सूर्य के उत्तरायण के बाद अंटार्कटिक में 6 महीने तक रात होती है जबकि सूर्य के दक्षिणायन के बाद यहां 6 महीने तक दिन रहता है।

यह भी पढ़ें:-

भारत की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं

भारत के प्रमुख जलप्रपात

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!