भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India)
भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India)

भारत के मुख्य न्यायाधीश । Chief Justice of India

भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India)

जस्टिस एनवी रमना ने 24 अप्रैल 2021 को भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जस्टिस नातुलापति वेंकट रमणा भारत के नये प्रधान न्यायाधीश बन गए हैं। जस्टिस एनवी रमना 26 अगस्त 2022 तक पद पर रहेंगे। इस तरह इस पद पर उनका कार्यकाल करीब एक साल और चार महीने का होगा।

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे (शरद अरविंद बोबडे) 23 अप्रैल को सेवानिवृत हो गए हैं और 24 अप्रैल से जस्टिस रमणा ने मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाला।

भारत के मुख्य न्यायाधीश के बारे में अन्य जानकारी

➢ 17 फरवरी 2014 से जस्टिस रमणा सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर काम कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीशों में दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। जस्टिस रमणा दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्याधीश रह चुके हैं।

➢ भारत गणराज्य में अब तक कुल 48 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है।

न्यायमूर्ति श्री एच. जे. कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे तथा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एनवी रमना हैं।

➢ मुहम्मद हिदायतुल्लाह, भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश थे। ये मध्यप्रदेश के प्रथम न्यायधीश भी रहे तथा उन्होंने दो अवसरों पर भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में भी कार्यभार संभाला था। भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति भी रहे।

अब तक के भारत के सभी मुख्य न्यायाधीशों की सूची नीचे दी गयी है

भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची (List of Chief Justices of India)

क्र.मुख्य न्यायाधीश का नामकार्यकाल
1.एच. जे. कनिया26 जनवरी 1950 से 6 नवम्बर 1951 तक
2.एम. पी. शास्त्री7 नवम्बर 1951 से 3 जनवरी 1954 तक
3.मेहरचंद महाजन4 जनवरी 1954 से 22 दिसम्बर 1954 तक
4.बी. के. मुखरीजा23 दिसम्बर 1954 से 31 जनवरी 1956 तक
5.एस. आर. दास1 फ़रवरी 1956 से 30 सितम्बर 1959 तक
6.बी. पी. सिन्हा1 अक्टूबर 1959 से 31 जनवरी 1964 तक
7.पी. बी. गजेंद्रगडकर1 फ़रवरी 1964 से 15 मार्च 1966 तक
8.ए. के. सरकार16 मार्च 1966 से 29 जून 1966 तक
9.के. एस. राव30 जून 1966 से 11 अप्रैल 1967 तक
10.के. एन. वान्चू12 अप्रैल 1967 से 24 फ़रवरी 1968 तक
11.एम. हिदायतुल्ला25 फ़रवरी 1968 से 16 दिसम्बर 1970 तक
12.जे. सी. शाह17 दिसम्बर 1970 से 21 जनवरी 1971 तक
13.एस. एम. सिकरी22 जनवरी 1971 से 25 अप्रैल 1973 तक
14.ए. एन. रे26 अप्रैल 1973 से 27 जनवरी 1977 तक
15.मिर्जा हमीदुल्ला बेग28 जनवरी 1977 से 21 फ़रवरी 1978 तक
16.वाई. वी. चंद्रचूड़22 फ़रवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक
17.पी. एन. भगवती12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक
18.आर. एस. पाठक21 दिसम्बर 1986 से 18 जून 1989 तक
19.ई. एस. वेंकटरमैया19 जून 1989 से 17 दिसम्बर 1989 तक
20.एस. मुखर्जी18 दिसम्बर 1989 से 25 सितम्बर 1990 तक
21.रंगनाथ मिश्र26 सितम्बर 1990 से 24 नवम्बर 1991 तक
22.के. एन. सिंह25 नवम्बर 1991 से 12 दिसम्बर 1991 तक
23.एम. एच. कनिया13 दिसम्बर 1991 से 17 नवम्बर 1992 तक
24.एल. एम. शर्मा18 नवम्बर 1992 से 11 फ़रवरी 1993 तक
25.एम. एन. वेंकटचेलैय्या12 फ़रवरी 1993 से 24 अक्टूबर 1994 तक
26.ए. एम. अहमदी25 अक्टूबर 1994 से 24 मार्च 1997 तक
27.जे. एस. वर्मा25 मार्च 1997 से 17 जनवरी 1998 तक
28.एम. एम. पुंछी18 जनवरी 1998 से 9 अक्टूबर 1998 तक
29.ए. एस. आनंद10 अक्टूबर 1998 से 11 जनवरी 2001 तक
30.एस. पी. भरुचा11 जनवरी 2001 से 6 मई 2002 तक
31.बी. एन. कृपाल6 मई 2002 से 8 नवम्बर 2002 तक
32.जी. बी. पटनायक8 नवम्बर 2002 से 19 दिसम्बर 2002 तक
33.वी. एन. खरे19 दिसम्बर 2002 से 2 मई 2004 तक
34.राजेन्द्र बाबू2 मई 2004 से 1 जून 2004 तक
35.आर. सी. लहोटी1 जून 2004 से 1 नवम्बर 2005 तक
36.वाई. के. सभरवाल1 नवम्बर 2005 से 13 जनवरी 2007 तक
37.के. जी. बालकृष्णन13 जनवरी 2007 से 11 मई 2010 तक
38.एस. एच. कापड़िया12 मई 2010 से 28 सितम्बर 2012 तक
39.अल्तमस कबीर29 सितम्बर 2012 से 18 जुलाई 2013 तक
40.पी. सतशिवम19 जुलाई 2013 से 26 अप्रैल 2014 तक
41.राजेन्द्र मल लोढ़ा26 अप्रैल 2014 से 27 सितंबर 2014 तक
42.एच. एल. दत्तु28 सितम्बर 2014 से 2 दिसम्बर 2015 तक
43.टी. एस. ठाकुर3 दिसम्बर 2015 से 3 जनवरी 2017 तक
44.जगदीश सिंह खेहर4 जनवरी 2017 से 27 अगस्त 2017 तक
45.दीपक मिश्रा28 अगस्त 2017 से 2 अक्टूबर 2018 तक
46.रंजन गोगोई3 अक्टूबर 2018 से 17 नवम्बर 2019 तक
47.शरद अरविंद बोबडे18 नवम्बर 2019 से 23 अप्रैल 2021 तक
48.एन. वी. रमना24 अप्रैल 2021 से अब तक

यह भी पढ़ें:-

भारत की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं

भारत के प्रमुख जलप्रपात

भारत के लोकसभा अध्यक्षों की सूची

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!