सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-8

Gk one-liner questions answer

यहाँ पर हमने प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से सामान्य ज्ञान (GK) के परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य तैयार किये है। इन सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्यों के माध्यम से आप अपने सामान्य ज्ञान का आंकलन कर अपनी तैयारी और अच्छी बना सकते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: एसएससी, आईबीपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आप इन प्रश्नों को पढ़कर अपने सामान्य ज्ञान का आंकलन कर सकते है।

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

➢ प्रसिद्ध उपन्यासकार वृन्दावन लाल वर्मा ने अपने ऐतिहासिक उपन्यास ‘मृगनयनी’ में राजा मान सिंह का उल्लेख किया है।

➢ ग्वालियर के किले में गूजरी महल नामक भवन राजा मान सिंह ने अपनी प्रेयसी एवं मृगनयनी के लिए निर्मित कराया था। चूँकि मृगनयनी गूजर जाति की थी, अतः उसका नाम गूजरी महल पड़ा।

➢ बुन्देलखण्ड एक विस्तृत प्रदेश का नाम है, जिसमें छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, दतिया आदि जिले आते हैं। इसकी उत्तरी सीमा का निर्माण यमुना नदी के द्वारा हुआ है।

➢ इस विस्तृत प्रदेश का दक्षिणी व पश्चिमी भाग विंध्यन शैल समूह तथा उत्तरी भाग जलोढ़ मिट्टी का बना हुआ है, किन्तु भौतिक बनावट की दृष्टि से केवल मध्य का भाग, जो बुन्देलखण्ड ग्रेनाइट व नीस से निर्मित है, वह सामान्यतः ‘बुन्देलखण्ड के पठार’ के नाम से जाना जाता है।

➢ मध्य प्रदेश की सर्वाधिक ऊँची चोटी धूपगढ़ (1350 मीटर) सतपुड़ा मैकल की श्रेणियों में स्थित है।

खैर वृक्ष का उपयोग कत्था उद्योग में, लाख का लाख (चमड़ा) बनाने, हर्रा चमड़ा साफ करने और तेन्दू के वृक्ष की पत्तियाँ बीड़ी के उद्योग में प्रयोग की जाती हैं।

➢ अन्तरराष्ट्रीय चावल अनुसन्धान संस्थान (IRRI) मनीला (फिलीपीन्स) में स्थित है, जहाँ चावल की खेती हेतु अनुसंधान कार्य किया जाता है , जो विश्व में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का एकमात्र चावल अनुसंधान केन्द्र है।

K-2 (गॉडविन आस्टिन) भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।

➢ फरक्का के बाद गंगा की मुख्य धारा बांग्लादेश में प्रवेश करती है। जहाँ इसे पदमा के नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश के चन्दनपुर में पदमा ब्रम्हपुत्र में मिल जाती है तथा वहाँ इसे मेघना या यमुना कहते है।

सीबीआई (CBI) की स्थापना 1 अप्रैल 1963 को हुई थी। गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना द्वारा तात्कालीन स्पेशल पुलिस संगठन को सीबीआई में रुपान्तरित किया गया था।

➢ हीरो ग्रुप चार मुंजाल भाइयों ने स्थापित किया था। यह कंपनी 1956 में स्थापित की गई थी।

➢ उड़ीसा राज्य में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर को काला पैगोडा कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण नरसिंह देव ने 13वीं शताब्दी में कराया था।

➢ भारत का नेपोलियन समुद्रगुप्त को कहा जाता है। समुद्रगुप्त को यह उपाधि विंसेट स्मिथ ने प्रदान की थी।

➢ ऑक्सीजन के साथ एसीटिलीन को जलाने पर लौ का ताप 4000°C हो जाता है।

➢ भारतीय पुरातत्व विभाग का जन्मदाता अलेक्जेंडर कनिंघम को कहा जाता है । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना वायसराय लॉर्ड कर्जन के काल में हुई थी ।

➢ चन्द्रमा से परावर्तित प्रकाश किरण को पृथ्वी तक आने में 1.28 सेकण्ड का समय लगता है, जबकि प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक आने में औसतन 499 सेकण्ड अर्थात 8 मिनट 19 सेकण्ड का समय लगता है।

➢ भारतीय राष्ट्रवाद का पैगम्बर राजा राममोहन रॉय को कहा जाता है। इन्होंने 1828 ई. में ब्रह्म समाज की स्थापना की थी।

➢ उत्तर – पश्चिमी सीमा प्रान्त में अब्दुल गफ्फार खाँ ने नमक कानून तोड़ने के लिए चलाए जा रहे लाल कुर्ती आंदोलन का नेतृत्व किया था। इन्हें सीमान्त गाँधी भी कहा जाता है।

➢ ‘ऑक्टेन संख्या’ हाइड्रो – कार्बन की गुणवत्ता का माप है।

➢ डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए ‘इण्डिपेन्डेन्ट लेबर पार्टी’ की स्थापना की थी। साथ ही इन्होंने 1942 ई. में अनुसूचित जाति परिसंघ की भी स्थापना की।

➢ एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टॉक एक्सचेंज है जिसकी स्थापना 1875 ई. में हुई थी। यह 19 अगस्त, 2005 से पब्लिक लिमिटेड कम्पनी के रूप में परिवर्तित हो गया है।

➢ योजना आयोग की स्थापना 15 मार्च, 1950 को की गई। योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।

➢ पृथ्वी का सर्वाधिक शुष्क मरुस्थल अटाकामा मरुस्थल है, जोकि उत्तरी चिली, दक्षिण अमेरिका में स्थित है।

➢ टॉरनेडो की तीव्रता के मापन हेतु फुजीटा स्केल का प्रयोग किया जाता है। रिक्टर स्केल का उपयोग भूकम्प के लिए तथा साफिर – सैम्पसन स्केल का उपयोग हेरिकेन के मापने के लिए किया जाता है।

➢ टेस्ट क्रिकेट में किसी एक मैदान (ईडेन गार्डन) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण (भारत) हैं। इन्होंने इस ईडेन गार्डेन मैदान में सर्वाधिक 1217 रन बनाए हैं।

बृहस्पति (Jupiter) सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसे अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में 10 घण्टे और सूर्य की परिक्रमा करने में 12 वर्ष लगते हैं। इसके उपग्रहों की संख्या 63 है।

➢ पीतल में ताँबा एवं जस्ता (क्रमशः 70% + 30%) होता है। पीतल बर्तन बनाने के काम आती है।

विटामिन A, D, E, K वसा में घुलनशील हैं तथा विटामिन- B कॉम्प्लेक्स तथा विटामिन- C जल में घुलनशील विटामिन हैं।

➢ जंग रहित लोहा बनाने में 10% क्रोमियम, 0.25% कार्बन और लगभग 0.35% मैंगनीज होता है। इस पर साधारण परिस्थितियों में वायु, जल आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

➢ वे लक्षण जो पीढ़ी – दर – पीढ़ी संचारित होते हैं, आनुवांशिक लक्षण कहलाते हैं। आनुवांशिक के बारे में सर्वप्रथम जानकारी ऑस्ट्रिया निवासी ग्रेगर जोहान मेण्डल ने दी। इसी कारण उन्हें आनुवांशिकता का पिता कहा जाता है।

➢ क्लोरीन, ब्रोमीन, आयोडीन तथा फ्लोरीन हैलोजन तत्व हैं। इनमें से ब्रोमीन पीडाहारी की तरह प्रयोग किया जाता है।

➢ कम्प्यूटर में उपयोग आने वाली आई.सी. चिप्स सिलिकॉन तथा जर्मेनियम की बनी होती हैं।

‘त्रिपिटक’ पाली में लिखा गया ग्रंथ है, जिससे हमें बौद्ध धर्म के बारे में विशद ज्ञान प्राप्त होता है। बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है।

राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना की। इन्हें भारत का प्रथम ‘आधुनिक पुरुष’ तथा भारत का अग्रदूत कहा जाता है।

➢ कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेन्ट 1917 में कलकत्ता अधिवेशन में बनीं, उसके बाद सरोजिनी नायडू 1925 में कानपुर अधिवेशन में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

यह भी पढ़ें:-

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-7

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय नागरिक

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!