म.प्र. पुलिस प्रशासन (M.P. Police administration)
म.प्र. पुलिस प्रशासन (M.P. Police administration)

म.प्र. पुलिस (M.P. Police) प्रशासन

यहाँ पर हमने म.प्र. पुलिस (M.P. Police) प्रशासन से संबंधित परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य दिए है जो कई बार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जा चुके है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, कांस्टेबल, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह तथ्य आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम को लागू कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा मकरंद देउस्कर को भोपाल और हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के IPS अफसर हैं। वहीं, हरिनारायणचारी मिश्र 2003 बैच के IPS अफसर हैं।

म.प्र. पुलिस प्रशासन । M.P. Police Administration

➢ ले. कर्नल टेलर के प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 1861 में म.प्र. में पुलिस संगठन स्थापित किया गया है।

➢ म.प्र. के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री.वी.जी. घाटे थे।

➢ म.प्र. के पुनर्गठन के पश्चात पुलिस मुख्यालय भोपाल में बनाया गया।

➢ 1982 से पुलिस महानिरीक्षक के पद के स्थान पर पुलिस महानिदेशक का पद सृजित किया गया है।

➢ DGP गृह सचिव के अधीन कार्य करते हैं।

➢ जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में पुलिस प्रशिक्षण हेतु पुलिस महाविद्यालय की स्थापना की गई।

➢ प्रत्येक रेंज का प्रमुख उपमहानिरीक्षक (DIG) होता है।

➢ म.प्र. की पहली IPS महिला अधिकारी सुश्री आशा गोपालन हैं।

➢ म.प्र. में पहला महिला पुलिस थाना भोपाल में खोला गया है।

➢ म.प्र. में रेलवे पुलिस के लिए भोपाल, इन्दौर और जबलपुर में पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय हैं। जिसमें पुलिस अधीक्षक पद का अधिकारी म.प्र. शासन द्वारा नियुक्त किया जाता है।

वर्तमान में म.प्र. में पुलिस रेंज निम्नलिखित है

पुलिस रेंजसम्मिलित जिले
1. इन्दौरइन्दौर, धार, झाबुआ, खरगोन, खण्डवा, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर ।
2. उज्जैनउज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मन्दसौर, आगर – मालवा ।
3. भोपालभोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा ।
4. ग्वालियरग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर ।
5. होशंगाबादहोशंगाबाद, हरदा, बैतूल, रायसेन, (मुख्यालय भोपाल है)
6. चम्बल रेंजभिण्ड, मुरैना, दतिया, श्योपुर (मुख्यालय मुरैना)
7. सागरसागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी ।
8. जबलपुरजबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी ।
9. बालाघाटबालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी ।
10. रीवारीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली ।
11. शहडोलशहडोल, उमरिया, अनूपपुर ।

➢ म.प्र. में सन् 1968 में विशेष सशस्त्र बल एक्ट लागू किया।

➢ म.प्र. में पुलिस फायर ब्रिगेड की शाखाएँ इन्दौर, पीथमपुर, (धार) में हैं।

➢ 15 अप्रैल 1982 को पुलिस अपराध रिकार्ड कार्यालय की स्थापना की गई।

➢ म.प्र. में ‘हरिजन एवं आदिवासी प्रकोष्ठ’ की स्थापना पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई।

➢ सर्वप्रथम सागर विश्वविद्यालय में अपराध शास्त्र का कोर्स प्रारम्भ किया गया।

➢ अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण केन्द्र सागर में स्थापित किया गया है।

➢ फोरेन्सिक साइन्स लेबोरेटरी सागर में स्थित है।

➢ प्रदेश में पुलिस वायरलेस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में है।

➢ पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

➢ म.प्र. ग्राम एवं नगर रक्षा समिति विधेयक 1999 से प्रभावी है।

➢ म.प्र. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण का मुख्यालय भोपाल में है।

➢ म.प्र. के होशंगाबाद में महिला जेल स्थापित है।

➢ 1968 में म.प्र. विशेष सशस्त्र बल अधिनियम लागू किया गया।

➢ होमगार्ड पैरा पुलिस फोर्स मुख्यालय जबलपुर है।

म.प्र. पुलिस के प्रशिक्षण संस्थान निम्नलिखित है

प्रशिक्षण संस्थानस्थान
1. जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमीसागर
2. आर्म्स एण्ड प्रैक्टिस सेंटरइन्दौर
3. श्वान प्रशिक्षण केन्द्रभदभदा (भोपाल)
4. फोरेंसिक साइन्स लेबोरेट्रीसागर
5. अपराध अनुसंधान प्रशिक्षणसागर
6. पुलिस यातायात प्रशिक्षणभोपाल
7. वाहन कर्मचारी प्रशिक्षणरीवा
8. पुलिस मोटर, वर्कशाप प्रशिक्षण थानारीवा
9. पुलिस वायरलेस प्रशिक्षणइन्दौर
10. नव आरक्षक / प्लाटून कमाण्डरछठी वाहिनी जबलपुर
11. जिला बल के नव आरक्षकउमरिया, इन्दौर, तिगरा (ग्वालियर) |
12. रुस्तमजी सशास्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रइंदौर
13. म.प्र. पुलिस कॉलेजसागर
14. राज्य पुलिस मुख्यालयभोपाल

➢ म.प्र. में सन् 1995 से कारागारों में बंदियों के लिए “योग शिक्षा” अनिवार्य कर दी गयी है।

➢ म.प्र. में पहली खुली जेल मुंगावली, अशोकनगर व म.प्र. की दूसरी खुली जेल होशंगाबाद में जनवरी 2011 में खोली गयी है।

➢ नरसिंहपुर, लखीमपुर व जबलपुर में किशोर बंदीगृह स्थापित किये गये हैं।

➢ क्षेत्रीय जेल प्रबंधन एवं शोध संस्थान भोपाल व जेल प्रशिक्षण केन्द्र सागर है।

➢ म.प्र. सरकार द्वारा 15 फरवरी 1964 को भोपाल जिला में ‘बंदी हित दिवस’ का आयोजन किया गया था।

➢ म.प्र. के जबलपुर नगर में एक आदर्श महिला जेल की स्थापना की गई है।

➢ इंदौर में सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया।

➢ मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक बी. पी. दुबे थे।

➢ नव आरक्षकों एवं प्लाटून कमाण्डरों को छठवी वाहिनी जबलपुर में प्रशिक्षण दिया जाता है।

➢ राज्य में 1960 से भोपाल में C.I.D. मुख्यालय की स्थापना की गई।

➢ पुलिस मोटर वर्कशॉप प्रशिक्षण शाला रीवा में है।

भोपाल में पुलिस यातायात प्रशिक्षण संस्था स्थापित है।

➢ प्रथम मेट्रो थाना- हबीबगंज

➢ प्रथम ISO प्रमाणन थाना- देवास

➢ म.प्र. पुलिस की नेट सुविधा है- पोलनेट

➢ राज्य पुलिस का सर्वोच्च अधिकारी गृह सचिव के अधीन कार्य करता है।

➢ हरिजन एवं आदिवासी प्रकोष्ठ की स्थापना का मुख्यालय- भोपाल

➢ वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक श्री विवेक जौहरी जी है।

यह भी पढ़ें:-

मध्य प्रदेश के प्रमुख जलप्रपात

मध्य प्रदेश में प्रथम। First in MP

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

म.प्र. के प्रमुख व्यक्तियों का जन्मस्थान

म.प्र. के प्रमुख व्यक्तियों का जन्मस्थान

यहाँ पर हमने म.प्र. के प्रमुख व्यक्तियों का जन्मस्थान से संबंधित सम्पूर्ण सूची तैयार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!