Awards and Honors
Awards and Honors

प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान। Major Awards and Honors

यहाँ पर हमने भारत के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान (Major Awards and Honors) का सम्पूर्ण विवरण दिया है। अक्सर पुरस्कार एवं सम्मान (Awards and Honors) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी और मददगार सिद्ध होगी। प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान (Major Awards and Honors) से संबंधित विवरण नीचे दिया गया है –

भारत के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान (Major Awards and Honors)

राष्ट्रीय पुरस्कार (National award)

भारत रत्न (Bharat Ratna)

1954 में स्थापित यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान कला, साहित्य और विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए की गई विशिष्ट सेवा और जनसेवा, खेल या जीवन में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। यह अलंकरण कांस्य निर्मित पीपल के पत्ते के आकार का होता है। यह 2 1/16 इन्च लम्बा, 1 7/8 इन्च चौड़ा और 1/8 इन्च मोटा होता है। इस अलंकरण के मुख्य भाग पर सूर्य की आकृति अंकित होती है। सूर्य की आकृति के नीचे “भारतरत्न” शब्द खुदे होते हैं। इसके पिछले भाग पर राष्ट्रीय चिन्ह और इसके नीचे हिन्दी में “सत्यमेव जयते” लिखा होता है।

पद्म पुरस्कार (Padma Awards)

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार किसी खास क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार (Padma Awards) प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा इन पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) को भारत के राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है।

पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) को पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर सम्मानित किया जाता है, जिसे हर साल प्रधानमंत्री द्वारा गठित किया जाता है। नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली है। यहां तक कि स्व-नामांकन भी किया जा सकता है। भारत सरकार ने 1954 में दो नागरिक पुरस्कार-भारत रत्न और पद्म विभूषण की स्थापना की। पहले यह पुरस्कार तीन वर्गों, जैसे कि पहला वर्ग, दसरा वर्ग, और तीसरा वर्ग के नाम से दिए जाते थे। 8 जनवरी, 1955 को जारी किए गए राष्ट्रपति पद के अधिसूचना के बाद इनका नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री रखा गया।

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)

यह द्वितीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी सम्मिलित है। 

पद्म भूषण (Padma Bhushan)

यह तृतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी सम्मिलित है।

पद्म श्री (Padma Shri)

यह चतुर्थ सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी सम्मिलित है।

वीरता पुरस्कार (Gallantry award)

परमवीर चक्र (Paramveer Chakra)

यह वीरता का सर्वोच्च पुरस्कार है, यह शत्रु के सामने असीम शौर्य और अदम्य साहस थल, जल या नभ में दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है। इसकी शुरुआत 1914 मे हुई थी।

महावीर चक्र (Mahavir Chakra)

यह द्वितीय सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार थल, जल या नभ में शत्रु के सामने अद्भुत पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

वीर चक्र (Veer Chakra)

शौर्य एवं वीरता का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार उसे प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रुओं का सामना अदम्य साहस से करके उसे पीछे धकेला हो अथवा मौत के घाट उतार दिया हो।

अशोक चक्र (Ashoka chakra)

यह पुरस्कार देश का सर्वोच्च शान्ति कालीन शौर्य पुरस्कार है। इसको असैनिक नागरिक भी पाने के अधिकारी हैं।

कीर्ति चक्र (Kirti Chakra)

शौर्य का यह पुरस्कार उस वीर को प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रु के मुकाबले में अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया हो।

शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)

युद्ध की परिस्थितियों में अद्भुत शौर्य प्रदर्शित करने वाले शूरवीरों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा पदक

यह पदक तीन प्रकार (परम विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक) के होते हैं। सेना के तीनों अंगों को प्रदान किये जाते हैं।

जीवन रक्षा पदक

यह पदक आग तथा खानों की दुर्घटनाओं एवं इनसे बचाने में सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

फिल्म एवं संगीत पुरस्कार (Film and Music Awards)

दादा साहब फालके पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award)

भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग के संस्थापक दादा साहब फालके की स्मृति में 1960 में आरंभ किया गया।

लता मंगेशकर पुरस्कार (Lata Mangeshkar Award)

संगीत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार हर वर्ष मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards)

1954 में स्थापित यह पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट फिल्मों तथा उनसे सम्बद्ध कलाकारों को प्रदान किया जाता है।

तुलसी सम्मान (Tulsi Samman)

राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय लोक कला के विकास में योगदान के लिए यह सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है।

कालिदास सम्मान (Kalidas Samman)

रूपंकर कलाओं व रंगकर्म के क्षेत्र में सृजनात्क श्रेष्ठता के लिए यह पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:-

List of Padma Awards 2021

नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!