Gk one-liner questions answer
Gk one-liner questions answer

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-7

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट के माध्यम से प्रस्तुत किये है जो आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि प्रश्नों में कुछ त्रुटि नजर आये तो आप हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराये ताकि हम उस त्रुटि को वेबसाइट पर सही कर सके।

यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो Gk one-liner questions answer set के यह प्रश्न आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होंगे। धन्यवाद दोस्तों !

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का प्रारंभ 20 नवंबर, 2014 को किया गया था। इसका उद्द्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वितरण में सुधार करना, लोड कम करना आदि है। अतः यह ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजना है।

➢ सब्जियों की खेती को ओलेरीकल्चर कहा जाता है जबकि हॉर्टिकल्चर फूलों तथा फलों की सम्मिलित खेती को कहा जाता है।

➢ भारत की प्रथम जल विद्युत परियोजना सन 1902 में निर्मित शिवसमुद्रम तमिलनाडु में कावेरी नदी पर स्थित है।

➢ भारत में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना 10 अगस्त, 1948 में हुई जिसके प्रथम अध्यक्ष डॉ. होमी जहांगीर भाभा थे।

➢ IRCTC का आशय है – Indian Railway Catering and Tourism Corporation

➢ भारत में प्रथम डाकघर 1727 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा खोला गया था।

➢ बजट शब्द फ्रेंच शब्द Bougette से बना है जिसका अर्थ ‘चमड़े का थैला‘ होता है। सबसे पहले 1803 में बजट शब्द का प्रयोग फ़्रांस में आय-व्यय के रूप में प्रारंभ किया गया।

➢ बजट का प्रारंभ इंग्लैंड में माना जाता है जबकि भारत में बजट पद्धति का संस्थापक एवं जन्मदाता जेम्स विल्सन को कहा जाता है।

➢ स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को आर. के. षन्मुखम चेट्टी ने पेश किया जबकि जॉन मथाई को वर्ष 1950 में गणतंत्र भारत का पहला बजट पेश करने का गौरव हासिल हुआ।

➢ मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन (1940) में जिन्ना ने दो राष्ट्र के सिद्धांत को प्रतिपादित किया था।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद एकमात्र भारतीय राष्ट्रपति थे, जिन्होंने राष्ट्रपति पद का कार्यभार दो बार संभाला था।

जनरल महाराज श्री राजेंद्र सिंह जी (15 जून, 1899-1 जनवरी, 1964) को के. एस. राजेंद्र सिंह जी के नाम से भी जाना जाता है। ये भारतीय थल सेना के पहले चीफ आर्मी स्टाफ थे।

➢ उषा राजे स्टेडियम इंदौर में स्थित है जबकि रीवा में ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम, ग्वालियर में रूप सिंह स्टेडियम तथा भोपाल में ऐशबाग व तात्या टोपे स्टेडियम है।

➢ मकबरे एवं समाधि स्थल निम्न प्रकार स्थित है – हुशंगशाह का मकबरा – मांडू (धार), नवाब हसन सिद्दीकी का मकबरा (भोपाल), गौस मोहम्मद का मकबरा (ग्वालियर), झलकारी बाई की समाधि (ग्वालियर)

➢ भारत का प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग था। उसका पूरा नाम द विस्काउंट कैनिंग था। लॉर्ड द विस्काउंट कैनिंग 1 नवंबर 1858 से 21 मार्च 1862 तक भारत का वायसराय रहा। इसके पहले वह 28 फरवरी 1856 से 1 नवंबर 1858 तक भारत का गवर्नर जनरल था।

➢ उज्जैन संभाग के नीमच जिले में बाबा शहाबुद्दीन औलिया की मजार स्थित है जहां हर वर्ष उर्स (मेला) लगता है। जबकि हीरा भूमिया के मेले का आयोजन प्रतिवर्ष ग्वालियर में आयोजित किया जाता है।

➢ प्रथम आंग्ल अफगान युद्ध ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी व अफगानिस्तान के मध्य 1839 ई. से 1842 ई. में लड़ा गया था। इसमें लगभग 4500 भारतीय सैनिक मारे गए थे। इस युग में ब्रिटिश (अंग्रेज) सेना ने विजय हासिल की थी।

➢ ‘ब्लैक गांधी‘ के उपनाम से मार्टिन लूथर किंग (जूनियर) को जाना जाता है।

➢ खजुराहो मध्य प्रदेश ही नहीं, अपितु हिंदु स्थापत्य एवं शिल्पकला की दृष्टि से भारत के प्रमुख अद्वितीय पर्यटन केंद्रों में तीसरा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इन विश्वविख्यात खजुराहो के मंदिरों का निर्माण चंदेल राजाओं ने 950 – 1050 ई. के मध्य कराया था।

➢ एक आवेशित खोखले गोलक के अन्दर किसी भी जगह विद्युत क्षेत्र का मान शून्य होता है।

➢ भारत – अभियान के समय महमूद गजनवी के साथ आने वाला विद्धान अलबरूनी था।

➢ नमक, हैलाइड खनिज से उत्पन्न होता है।

➢ राज्य विधानसभा की शक्ति इसकी जनता पर निर्भर करती है।

➢ शब्द ‘फ्यूहरर’ (Fuhrer) हिटलर के लिए प्रयुक्त हुआ है।

➢ विधान परिषद् किसी धन विधेयक के क्रियान्वयन को अधिकत्तम 14 दिन तक रोक सकती है।

➢ कानपुर में हुए 1857 के विद्रोह के नेता नाना साहेब थे।

➢ द्विसदनीय विधायिका वाले राज्य में विधान परिषद् को उच्च सदन कहा जाता है।

➢ महाभाष्य का संबंध व्याकरण से है।

➢ विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनता है।

➢ सर्वप्रथम विश्व कप क्रिकेट का पहला मैच 7 जून, 1975 में लार्डस (लंदन) के मैदान में भारत व इंगलैंड के बीच खेला गया था।

➢ कचारी जनजाति का संबंध असम से है।

यह भी पढ़ें:-

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय नागरिक

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

one liner general knowledge in hindi

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-1

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!