Gk one-liner questions answer
Gk one-liner questions answer

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-6

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट के माध्यम से प्रस्तुत किये है जो आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि प्रश्नों में कुछ त्रुटि नजर आये तो आप हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराये ताकि हम उस त्रुटि को वेबसाइट पर सही कर सके।

यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो Gk one-liner questions answer set के यह प्रश्न General Knowledge in Hindi Medium/English Medium में आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। आप इस कंटेंट को इंग्लिश में पढ़ना चाहते है तो मेनू में जाकर लैंग्वेज सेलेक्ट कर लैंग्वेज को चेंज कर सकते है। धन्यवाद !

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

एडवर्ड टेलर ने हाइड्रोजन बम का आविष्कार किया था।

➢ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे।

➢ मध्यप्रदेश में कुल छः टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान है, जो निम्नलिखित है – कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान (मंडला)1974, पेंच राष्ट्रीय उद्यान (सिवनी/छिंदवाड़ा) 1992, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (उमरिया) 1993, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान (पन्ना) 1995, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (होशंगाबाद) 1999, संजय डूबरी राष्ट्रीय उद्यान (सीधी) 2008।

➢ न्यूज़ीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने टी-20 में 36 बॉल पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गयी है।

➢ हिंदी गद्य में जो स्थान प्रेमचंद का माना जाता है, वही स्थान पद्य शैली में मैथिलीशरण गुप्त का है। पद्य में खड़ी बोली को लाने वाले गुप्त ने यह स्थान उस समय में बनाया, जब लेखन में चहुं ओर ब्रज भाषा का बोलबाला था। उन्होंने 12 वर्ष की वय में लेखन शुरू किया। उनकी प्रतिभा को महावीर प्रसाद द्विवेदी ने पहचाना और निखारा। दद्दा कहे जाने वाले गुप्त की भारत – भारती कविता से प्रभावित गांधीजी ने उन्हें ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि दी थी।

गुजरात राज्य की सबसे लम्बी समुद्री तट रेखा (1074 कि. मी.) है।

➢ मथने के पश्चात दूध से क्रीम अपकेंद्रीय बल के कारण प्रथक हो जाती है।

➢ महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के निकट साबरमती के किनारे 1915 ई. में एक आश्रम बनाया था , इसे ‘साबरमती आश्रम’ कहा जाता है। स्थापना के समय इसका नाम सत्याग्रह आश्रम था।

➢ भारत में पंचायती राज की सर्वप्रथम शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सन 1959 ई. में (नागौर) राजस्थान से की थी।

‘राजपथ से लोकपथ पर’ नामक चर्चित पुस्तक विजयाराजे सिंधिया द्वारा लिखी गई है।

➢ राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1992 ई. से की गई।

➢ मध्यप्रदेश में 24 अक्टूबर,1972 को राज्य योजना बोर्ड का गठन किया गया था। 21 सितम्बर 2007 को मध्यप्रदेश सरकार ने इसे आयोग का दर्जा देते हुए राज्य योजना आयोग बना दिया। प्रदेश सरकार ने राज्य योजना आयोग का नाम बदलकर राज्य नीति एवं योजना आयोग कर दिया है।

➢ लता मंगेशकर पुरस्कार एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो संगीत के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है। भारत की कई राज्य सरकारें इस नाम के साथ पुरस्कार प्रदान करती हैं। मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने 1984 में यह पुरस्कार शुरू किया।

➢ सिक्कों के अध्ययन को ‘न्यूमिसमेटिक्स’ कहते हैं।

➢ भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (आई. एफ. आर. आई.) का क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में स्थित है।

➢ बाबर के अलावा जहांगीर और बहादुर शाह जफर मुगल शासकों के मकबरें भारत से बाहर बने हैं। बाबर (अफगानिस्तान), जहांगीर (पाकिस्तान) और बहादुर शाह जफर (म्यांमार) राज्य में स्थित है।

1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाष चंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।

➢ भाषा के आधार पर सबसे पहले आंध्रप्रदेश राज्य (1953 ई.) का गठन किया गया था।

‘कुरुक्षेत्र टू कारगिल’ पुस्तक के लेखक कुलदीप सिंह है।

➢ प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि प्रेशर कुकर के अंदर दाब अधिक होता है। तथा दाब बढ़ाने पर जल का क्वाथनांक बढ़ता है।

➢ भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाता है।

➢ अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा है। इसे हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण गुरु अर्जुन देव (पांचवे गुरु) ने 1588-1601 ई. में कराया था।

➢ मध्य प्रदेश का खंडवा जिला प्याज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, जबकि अफीम के लिए मंदसौर, गेहूं के लिए होशंगाबाद, चावल के लिए बालाघाट प्रसिद्ध है।

➢ होम्योपैथी के संस्थापक सैमुएल हैनीमेन थे।

➢ न्यूटन के प्रथम नियम से बल की परिभाषा प्राप्त होती है।

➢ इमली में टार्टरिक अम्ल अम्ल पाया जाता है।

➢ जम्मू–कश्मीर के अलग संविधान की चर्चा 370 अनुच्छेद में मिलती है।

➢ राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

➢ सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।

➢ रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा का बढ़ना मधुमेह कहलाता है।

➢ सोडियम का सबसे अधिक पाया जाने वाला लवण सोडियम क्लोराइड है।

➢ क्षेत्रफल के अनुसार विश्व में भारत का स्थान सातवां है।

➢ मध्य प्रदेश सरकार ने 9 अप्रैल 2013 को मलखम्ब को राजकीय खेल का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। इसके अंतर्गत मलखम्ब के बेहतर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की नीति बनाई गई है जिसमें न्यूनतम 9 वर्ष के बच्चों का चयन कर उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

➢ केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग की जगह नीति आयोग की स्थापना की। योजना आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष गुलजारी लाल नंदा थे।

यह भी पढ़ें:-

प्रमुख व्यक्तियों से संबंधित स्थान

भारत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

Gk one-liner questions answer set-5

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

one liner general knowledge in hindi

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-1

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!