IGP & DGP of Madhya Pradesh Police
IGP & DGP of Madhya Pradesh Police

मध्य प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक/महानिदेशक | IGP/DGP of Madhya Pradesh Police

वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP of MP Police) सुधीर सक्सेना जी है। जबकि मध्य प्रदेश पुलिस के प्रथम महानिरीक्षक (IGP) श्री बी.जी. घाटे जी थे। मध्य प्रदेश पुलिस, गृह मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में कार्य करती है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग का नेतृत्व 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री सुधीर सक्सेना IPS (DGP) कर रहे हैं। गौरतलब है कि डीजीपी विवेक जौहरी ने 5 मार्च 2020 को पदभार ग्रहण किया था। सितंबर 2020 में वह रिटायर होने वाले थे। मगर सरकार की तरफ से उन्हें दो साल का एक्सटेंशन दिया गया था। वह 60 साल से अधिक की उम्र में भी सरकारी सेवा में बने रहे और 4 मार्च 2022 को DGP के पद से रिटायर हुए और उन्होंने वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना को चार्ज सौंपा।

सुधीर सक्सेना का कार्यकाल नवंबर 2024 तक रहेगा और 2023 का विधानसभा चुनाव करवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन पर होगी। सुधीर सक्सेना को 2003 और 2012 में राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। ग्वालियर में पढ़े लिखे सक्सेना 23 साल की उम्र में IPS बने। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भी MP कैडर की IPS हैं। बेटा कौस्तुभ सक्सेना आईआईटियन है।

मध्य प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक/महानिदेशक (IGP/DGP of Madhya Pradesh Police) की विस्तृत सूची नीचे दी गयी है।

मध्य प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक (IGP)

क्र.नामकार्यकाल सेतक
1.बी.जी. घाटे1-11-195631-5-1958
2.के.एफ. रूस्तम जी1-6-195819-7-1965
3.बी.एम.शुक्ल20-7-196515-21968
4.बी.ए.शर्मा16-2196814-4-1969
5.बी.एम.शुक्ल15-4196931-12-1972
6.आर.एन.नागू1-1-19734-5-1974
7.के.एल.दीवान5-5-19742-1-1975
8.एच.एम.जोशी4-1-197521-4-1977
9.जे.एस.कुकरेजा22-4-19776-5-1977
10.एच.एम.जोशी7-5-19771-8-1977
11.के.के.दबे2-8-19772-12-1978
12.बी.पी.दुबे3-12-1+97820-2-1979
13.पी.आर.खुराना21-2-19796-3-1980
14.जे.एस.कुकरेजा7-3-198014-4-1981
15.बी.पी.दुबे15-4-198123-3-1982

जोगिंदर सिंह कुकरेजा के बाद, भगवती प्रसाद दुबे ने 15 अप्रैल 1981 को मध्य प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक के रूप में पदभार संभाला। वह 23 मार्च 1982 को अंततः एमपी पुलिस के महानिदेशक के पद पर आसीन होने वाले पहले अधिकारी बने। वे 28 अप्रैल 1983 को सेवानिवृत्त हुए। अगले डीजी तब एचएम जोशी थे। 23 मार्च 1982 से पहले, इस प्रकार, कोई डीजी रैंक नहीं था। वास्तव में यह वह समय था जब भारतीय पुलिस में डीजी रैंक को जोड़ा गया था। 1982 से पहले, भारतीय पुलिस में सर्वोच्च रैंक केवल आईजी (IG) हुआ करती थी। वर्ष 1982 से पुलिस महानिरीक्षक के पद के स्थान पर पुलिस महानिदेशक पद का सृजित कर उसे मध्यप्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाने लगा।

मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP)

16.बी.पी.दुबे23-3-198228-5-1983
17.एच.एम.जोशी28-5198331-3-1984
18.बी.के.मुखर्जी27-4-19846-12-1986
19.एम.नटराजन6-12-198623-2-1988
20.बी.के.मुखर्जी24-2-198827-1-1989
21.एम.नटराजन27-1-198931-10-1989
22.पी.डी.मालवीय31-10-19895-6-1990
23.एस.व्ही. सिंह5-6-199031-12-1990
24आर.पी.शर्मा1-1-1991-10-5-1992
25के.एस.राठौर10-5-199230-11-1992
26दया किशोर आर्य30-11-19921-1-1993
27आर.पी.शर्मा1-1-199331-12-1993
28जे.एन.सक्सैना1-1-199430-06-1994
29प्रताप सिंह30-6-199430-04-1995
30शरद चन्द्र1-5-199530-6-1996
32.डी.पी. खन्ना1-7-199731-12-1996
31अयोध्यानाथ पाठक1-1-199631-12-1997
33.वी..पी. सिंह1-1-199820-2-1999
34एस.सी.त्रिपाठी20-2-199931-12-2001
35.ए.एन. सिंह01-01-200231-07-2002
36.दिनेश चंद्र जुगरान01.08.200212.12.2003
37.एस.के. दास12.12.200331.03.2005
38स्वराज पुरी01.04.200523.09.2006
39.ए.आर. पवार23.09.200619.05.2008
40.एस.के.राउत19.05.200829.02.2012
41.नंदन दुबे01.03.201230.09.2014
42.सुरेन्‍द्र सिंह01.10.201430.06.2016
43.ऋषि कुमार शुक्‍ला01.07.201630.01.2019
44.विजय कुमार सिंह गुर्जर30.01.201905.03.2020
45.विवेक जौहरी05.03.202004.03.2022
46.सुधीर सक्सेना04.03.2022से अभी तक

भारतीय पुलिस रैंक (Indian Police Ranks) सूची

RankFull-Form
DGPDirector-General of Police
SDGPSpecial Director General of Police
ADGPAdditional Director General of Police
IGPInspector-General of Police
DIGDeputy Inspector General of Police
AIGAssistant Inspector General of Police
SP/COSuperintendent of Police/Commandant
ASP/DCOAdditional Superintendent of Police/Deputy Commandant
DSP/ACDeputy Superintendent of Police/Assistant Commandant
Insp/CCInspector/Company Commander
SubdSubedar
SI/PCSub Inspector/Platoon Commander
ASI/APCAssistant Sub Inspector/Assistant Platoon Commander
HCHead Constable
Const.Constable

यह भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

म.प्र. पुलिस प्रशासन (M.P. Police administration)

म.प्र. पुलिस (M.P. Police) प्रशासन

यहाँ पर हमने म.प्र. पुलिस (M.P. Police) प्रशासन से संबंधित परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!