Indian Railways Important facts

Important facts related to Indian Railways

यहाँ पर हमने भारतीय रेल (Indian Railways) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को तैयार किये है। जो आपको किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जॉम को क्रैक करने में मददगार एवं उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। यदि प्रश्नों में कुछ त्रुटि नजर आये तो आप हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराये ताकि हम उस त्रुटि को वेबसाइट पर सही कर सके। धन्यवाद !

भारतीय रेल (Indian Railways) से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

➢ भारतीय रेल (Indian Railways) एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है।

➢ भारतीय रेल (Indian Railways) का मूलमंत्र सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन है।

➢ भारत में सर्वप्रथम रेल व्यवस्था की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 में मुम्बई से थाणे (34 km) के बीच लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में प्रारंभ हुई थी जिसका नाम ‘लैक ब्यूटी‘ था।

➢ देश में प्रथम विद्युत रेल 3 फरवरी, 1925 को मुम्बई (V.T.) से कुर्ला के बीच चलाई गयी थी।

डेक्कन क्वीन बिजली चालित प्रथम ट्रेन थी।

➢ भारतीय रेलवे एक्ट 1890 ई. में पारित हुआ।

➢ रेलवे, भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता संस्थान है।

➢ भारतीय रेलवे बोर्ड (Indian Railways Board) की स्थापना मार्च, 1905 ई. में (लॉर्ड कर्जन के समय) की गई थी।

➢ भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 में हुआ।

➢ देश में पहली मट्रो रेल 24 अक्टूबर, 1984 को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक तथा दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली में 24 दिसम्बर, 2002 को शहादरा से तीस हजारी के बीच प्रारंभ हुई।

➢ IRCTC का आशय है- Indian Railway Catering and Tourism Corporation.

➢ देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है, जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (4286 किमी.) जाती है।

➢ रेलवे बजट, आम बजट से अलग 1924-25 में एकवर्थ समिति के सिफारिश पर हुआ।

➢ प्रथम रेल बजट को जॉन मथाई ने पेश किया।

➢ भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म उत्तरप्रदेश का गोरखपुर (1366.33 मी.) है।

➢ सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग (जम्मू – कश्मीर, 11.215 किमी.) है।

➢ भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) में है, जो पूर्व – मध्य रेलवे में है।

➢ भारतीय रेलवे का ‘राष्ट्रीय रेल संग्रहालय’ नई दिल्ली तथा ‘क्षेत्रीय रेल संग्रहालय’ मैसूर में है।

➢ भारत की पहली मोनो रेल मुम्बई में 1 फरवरी, 2014 को प्रारंभ हुई।

➢ भारतीय रेलवे में 69 डिवीजन (मंडल) है।

➢ भारतीय रेलवे को 17 जोनों में बाँटा गया है।

➢ रेलवे में भर्ती हेतु 21 रेलवे भर्ती बोर्ड है।

➢ भारतीय रेलवे के प्रतीक (Logo) में 17 तारे है।

➢ रेल शताब्दी समारोह 1953 में शुरू हुआ।

16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10-16 अप्रैल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

➢ भारत में सिर्फ महिलाओं के लिए एकमात्र ट्रेन मुम्बई के चर्चगेट से बोरीबली तक चलती है।

➢ इन्टीग्रल कोच फैक्टरी (पैराम्बूर, तमिलनाडु) स्विट्जरलैंड के मॉडल पर आधारित है।

➢ रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ौदा में स्थित है।

➢ रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है।

➢ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 1882 को गठित हुआ।

➢ स्वतंत्र भारत के प्रथम रेलमंत्री आसफ अली थे।

➢ देश की पहली महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी है।

➢ भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस थी। जो सर्वप्रथम 10 जुलाई, 1988 को नई दिल्ली – झाँसी के मध्य चली थी। वर्तमान में गतिमान एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज़ गति से चलने वाली रेलगाड़ी में से एक है जो दिल्ली और झाँसी के बीच चलती है।

➢ राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च, 1969 को नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी।

➢ कोंकण रेल (स्थापना -26 जनवरी, 1998) परियोजना भारतीय रेलवे की बहुउद्देशीय और वृहत्तम रेल परियोजना है, जिसकी लम्बाई 760 किमी (रोहा से मंगलौर तक) है। कोंकण रेल (मुख्यालय – पणजी) महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल को जोड़ती है।

➢ सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाड़ी मुम्बई और बड़ौदा के बीच 1936 ई० में शुरू की गई थी।

➢ रेल कर्मचारी बीमा योजना 1977 में लागू हुआ।

➢ रेलयात्री बीमा योजना 1994 में प्रारंभ हुई।

➢ दक्षिण – पूर्व रेलवे को ब्लू चिप कहा जाता है।

➢ देश में उत्तर रेलवे की लम्बाई सबसे अधिक तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की सबसे कम है।

➢ भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल (सेतु) वेम्बानाड रेल सेतु (कोच्चि, केरल) तथा सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन घुम (प . बंगाल) है।

➢ रेलवे मार्ग की कुल लम्बाई 65,808 किमी है।

➢ भारतीय रेलवे में प्रथम महिला रेलवे ड्राईवर सुरेखा यादव तथा प्रथम महिला डीजल रेल इंजन ड्राइवर सुश्री मुमताज कत्थावाला है।

समझौता एक्सप्रेस भारत – पाकिस्तान तथा मैत्री एक्सप्रेस भारत – बांग्लादेश के बीच चलती है।

➢ रेल दुर्घटना सर्वप्रथम 25 जनवरी, 1869 को भोड़घाट (पूना – मुम्बई मार्ग) में हुआ था।

➢ रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।

➢ देश का सबसे पुराना भाप इंजन ‘फेयरी क्वीन‘ है जिसका निर्माण 1855 में हुआ था।

जॉर्ज स्टीफेन्सन रेलवे का पितामह कहलाते है।

➢ शयनयान- II डिब्बों कुल 72/78 बर्थ होते है।

➢ पहला प्लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।

➢ रेलवे में प्रथम कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्यवस्था 15 नवम्बर, 1985 को नई दिल्ली में हुआ।

➢ भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम तत्काल आरक्षण सेवा 20 दिसम्बर, 1997 को प्रारंभ की गई।

➢ पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन 1 अक्टूबर, 2011 को हावड़ा – धनबाद के बीच चली।

➢ विश्व में प्रथम रेल इंगलैंड में 27 सितम्बर, 1825 को (स्टॉकटन से डार्लिंगटन) चली थी।

➢ विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग ‘ट्रांस साइबेरियन‘ (लेनिनग्राड से ब्लाडीवॉस्टक तक) रूस में है।

➢ विश्व का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन लिवरपुल है।

➢ विश्व की बड़ी रेल सुरंग सीकन (जापान) है।

➢ विश्व में पहली मेट्रो रेल लंदन में 10 मई, 1963 को चली थी।

यह भी पढ़ें:-

विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय

प्रसिद्ध व्यक्तियों के लोकप्रिय उपनाम

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!