List of Padma Awards 2021
List of Padma Awards 2021

List of Padma Awards 2021

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार किसी खास क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार (Padma Awards) प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा इन पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) को भारत के राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है।

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। पद्म पुरस्कार (Padma Awards) तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च-क्रम की प्रतिष्ठित सेवा), और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)।

पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) को पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर सम्मानित किया जाता है, जिसे हर साल प्रधानमंत्री द्वारा गठित किया जाता है। नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली है। यहां तक कि स्व-नामांकन भी किया जा सकता है। भारत सरकार ने 1954 में दो नागरिक पुरस्कार-भारत रत्न और पद्म विभूषण की स्थापना की। पहले यह पुरस्कार तीन वर्गों, जैसे कि पहला वर्ग, दसरा वर्ग, और तीसरा वर्ग के नाम से दिए जाते थे। 8 जनवरी, 1955 को जारी किए गए राष्ट्रपति पद के अधिसूचना के बाद इनका नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री रखा गया।

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं

  1. ‘पद्म विभूषण’ ✒ असाधारण और विशिष्ट सेवा हेतु
  2. ‘पद्म भूषण’ ✒ उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और
  3. ‘पद्म श्री’ ✒ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 2021 का एलान किया गया। इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण (7)

शिंजो आबे (जनसेवा, जापान)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। आबे ने साल 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी। अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए सहमति दी थी।

एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
देश के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के गायकी करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में संगीत निर्देशक का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। उनका निधन 25 सितंबर 2020 को हुआ।

डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु) 
डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, प्रेरक वक्ता और लेखक भी हैं। उन्होंने चिकित्सा पद्धति और नैतिकता पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।

नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, यूएसए) 
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नामित किया था। उन्होंने ही 1956 में फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था। कपानी के शोध और आविष्कारों में फाइबर-ऑप्टिक्स संचार, लेजर, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण निगरानी शामिल हैं। उनके पास सौ से अधिक पेटेंट हैं और नेशनल इन्वेंटर्स काउंसिल के सदस्य थे।

मौलाना वहीदुद्दीन खान (अध्यात्म, दिल्ली)
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने कुरान को सरल और समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुरान पर एक टिप्पणी भी लिखा है और ये कई टेलीविजन चैनलों पर व्याख्यान देते रहते हैं। 

बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।

सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को रेत की मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

पद्म भूषण (10) –

नामक्षेत्रराज्य
सुमित्रा महाजनजनसेवामध्य प्रदेश
कल्बे सादिकधर्मउत्तर प्रदेश
रजनीकांत देवदास श्रॉफव्यापार उद्योगमहाराष्ट्र
तरलोचन सिंहजनसेवाहरियाणा
केशुभाई पटेलजनसेवागुजरात
रामविलास पासवानजनसेवाबिहार
नृपेंद्र मिश्रलोक सेवाउत्तर प्रदेश
चंद्रशेखर कंबारासाहित्य और शिक्षाकर्नाटक
तरूण गोगोई (मरणोपरांत)जनसेवाअसम
कृष्णन नायर शांताकुमारीकलाकेरल

पद्मश्री (102) –

नामक्षेत्रराज्य
कपिल तिवारीसाहित्य और शिक्षामध्य प्रदेश
भूरी बाईकलामध्य प्रदेश
कर्नल काजी सज्जाद अली जाहिरजनसेवाबांग्लादेश
उषा यादवसाहित्य और शिक्षाउत्तर प्रदेश
के वाई वेंकटेशखेलकर्नाटक
श्रीधर वेंबूव्यापार उद्योगतमिलनाडु
थिरूवेंगदम वीरा राघवनचिकित्सातमिलनाडु
फॉदर वॉल्स (मरणोपरांत)साहित्य और शिक्षास्पेन
नीदूमोलू सुमतीकलाआंध्र प्रदेश
पी सुब्रमण्यन (मरणोपरांत)व्यापार उद्योगतमिलनाडु
माराची शुब्बूरमनसमाज सेवातमिलनाडु
गुरुमां कमलीसोरेनसमाज सेवापश्चिम बंगाल
केसी शिवशंकर (मरणोपरांत)कलातमिलनाडु
मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत)साहित्य और शिक्षाबिहार
बीरेंद्र सिंहखेलहरियाणा
सुधा हरिनारायण सिंहखेलउत्तर प्रदेश
चंद्रशेखर सिंहकृषिउत्तर प्रदेश
दिलीप कुमार सिंहचिकित्साबिहार
करतार सिंहकलापंजाब
करतार पारस राम सिंहकलाहिमाचल प्रदेश
जितेंद्र सिंह शंटीसमाज सेवादिल्ली
रामयत्न शुक्लासाहित्य और शिक्षाउत्तर प्रदेश
अर्जुन सिंह शेखावतसाहित्य और शिक्षाराजस्थान
प्रेमचंद्र शर्माकृषिउत्तराखंड
इमरान शाहसाहित्य और शिक्षाअसम
रोमन शर्मासाहित्य, शिक्षा, पत्रकारिताअसम
चमनलाल सप्रू (मरणोपरांत)साहित्य और शिक्षाजम्मू
सिंधु ताई सपकालसमाज सेवामहाराष्ट्र
भूपेंद्र कुमार सिंह संजयचिकित्साउत्तराखंड
अशोक कुमार साहूचिकित्साउत्तर प्रदेश
धनंजय दिवाकर सचदेवचिकित्साकेरल
सत्याराम रियांगकलात्रिपुरा
बॉम्बेजयश्री रामनाथकलातमिलनाडु
कनक राजूकलातेलंगाना
बिरुबाला राभासमाज सेवाअसम
बालन पुथेरीसाहित्य और शिक्षाकेरल
के के रामचंद्र पुलावरकलाकेरल
नंदा प्रस्टीसाहित्य और शिक्षाओडिशा
गिरीश प्रभोनेसमाज सेवामहाराष्ट्र
जसवंती बेन जमुनादास पोपटव्यापार उद्योगमहाराष्ट्र
कृष्ण मोहन पाथीचिकित्साओडिशा
पप्पामलकृषितमिलनाडु
सोलोमान पप्पायासाहित्य, शिक्षा, पत्रकारितातमिलनाडु
चंद्रकांत शांभाजी पांडवचिकित्सादिल्ली
श्याम सुंदर पालीवालसमाज सेवाराजस्थान
माधवन नामबियारखेलकेरल
रतनलाल मित्तलचिकित्सापंजाब
चंद्रकांत मेहतासाहित्य और शिक्षागुजरात
रेवबेन माशांग्वाकलामणिपुर
नानाद्रो बी मारककृषिमेघालय
दुलाल मंकीकलाअसम
रामचंद्र मांझीकलाबिहार
अली मानिकफननवोन्मेषलक्षद्वीप
रतन लालविज्ञान और अभियांत्रिकीUSA
लाजवंतीकलापंजाब
नीरु कुमारसमाज सेवादिल्ली
विनायक विष्णु खेडेकरकलागोवा
संजीदा खातूनकलाबांग्लादेश
लाखा खानकलाराजस्थान
गुलाम रसूल खानकलाजम्मू कश्मीर
के केशव सामीकलापुडुचेरी
निकोलस कजानससाहित्य और शिक्षाग्रीस
प्रकाश कौरसमाज सेवापंजाब
रंगास्वामी लक्ष्मीनारायण कश्यपसाहित्य और शिक्षाकर्नाटक
रजत कुमारसाहित्य और शिक्षाओडिशा
महेश भाई और नरेश भाई कनोडिया (मरणोपरांत)कलागुजरात
नाम देव सी कांब्लेसाहित्य और शिक्षामहाराष्ट्र
दामोदरन कैथा प्रामकलाकेरल
माथा बी मंजम्मा जोगातीकलाकर्नाटक
पुर्णमासी जानीकलाओडिशा
अंशु जम्सेनपाखेलअरुणाचल
प्रदेश
मंगल सिंहसाहित्य और
शिक्षा
असम
जगदीश चंद्र हलदरसाहित्य और शिक्षापश्चिम बंगाल
जय भगवान गोयलसाहित्य और शिक्षाहरियाणा
परशुराम आत्मराम गंगावनेकलामहाराष्ट्र
दादूदन गढ़वीसाहित्य और शिक्षागुजरात
वयन डिबियाकलाइंडोनेशिया
शांति देवीसमाज सेवाओडिशा
राधे देवीकलामणिपुर
दुलारी देवीकलाबिहार
चुटनी देवीसमाज सेवाझारखंड
नारायण देबनाथकलापश्चिम बंगाल
श्रीकांत दतरसाहित्य और शिक्षाUSA
माउमा दासखेलपश्चिम बंगाल
सुल्ट्रीम चोनजोरसमाज सेवालद्दाख
जगदीश चौधरी (मरणोपरांत)समाज सेवाउत्तर प्रदेश
सुजीत चट्टोपाध्यायसाहित्य और शिक्षापश्चिम बंगाल
बिजोय चक्रवर्तीजनसेवाअसम
गोपीराम बरगायन बुराभकतकलाअसम
संगखुमी बुकालच्वाकसमाज सेवामिजोरम
पीटर ब्रूककलायूनाइटेड किंग्डम
रजनी बेक्टरव्यापार उद्योगपंजाब
बीरेंद्र कुमार बसककलापश्चिम बंगाल
लक्ष्मी बरुआसमाज सेवाअसम
धर्म नारायण बर्मासाहित्य और शिक्षापश्चिम बंगाल
राधेश्याम बरलेकलाछत्तीसगढ़
प्रकाशराव आशावादीसाहित्य और शिक्षाआंध्र प्रदेश
सुब्बू अरूमुगमकलातमिलनाडु
रामास्वामी अन्ना वरापूकलाआंध्र प्रदेश
पी अनीताखेलतमिलनाडु
गुलफाम अहमदकलाउत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची

Upcoming Sports Events and Venues

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!