Important gk Question Answer
Important gk Question Answer

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-4

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. ‘ए नेशन इन द मैकिंग’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर:- सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

Q2. राष्ट्रमंडल के महासचिव चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन हैं ?
उत्तर:- कमलेश शर्मा

Q3. भारतीय सेना ने किसके ऊपर भारतीय नियंत्रण को स्थापित करने के लिए ‘ऑपरेशन मेघदूत’ किया था ?
उत्तर:- सियाचिन ग्लेशियर

Q4. भारत में रुपए का सिक्का सर्वप्रथम किसके शासनकाल में ढाला गया था ?
उत्तर:- शेरशाह सूरी

Q5. वह चोल राजा कौन था जिसने श्रीलंका को पूर्ण स्वतंत्रता दी और सिंहल राजकुमार के साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया ?
उत्तर:- कुलोत्तुंग प्रथम

Q6. हड़प्पा सभ्यता का संबंध किस विदेशी सभ्यता से था ?
उत्तर:- बेबीलोनिया

Q7. बौद्ध धर्म किन दो संप्रदायों में बटा हुआ है ?
उत्तर:- हीनयान और महायान

Q8. दिल्ली की जामा मस्जिद किसने बनवाई थी ?
उत्तर:- शाहजहां

Q9. ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी’ की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:- चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव आदि

Q10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को संविधान किसने दिया और उसे जन समूह तथा संवर्ग दल किसने बनाया ?
उत्तर:- महात्मा गांधी

Q11. 1907 ई. में कांग्रेस का विभाजन किस स्थान पर हुआ ?
उत्तर:- सूरत

Q12. मुस्लिम लीग के किस अधिवेशन में जिन्ना ने जो राष्ट्र के सिद्धांत को प्रतिपादित किया था ?
उत्तर:- लाहौर अधिवेशन (1940)

Q13. गांधी इरविन समझौता किस वर्ष हुआ था ?
उत्तर:- 1931 में

Q14. भारत में राष्ट्रीय आय आकलनों को किसके द्वारा तैयार किया जाता है ?
उत्तर:- केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO)

Q15. आधार दर वह दर है, जिसके नीचे कोई भी बैंक किसी को भी लोन नहीं दे सकता। बैंकों के लिए आधार दर कौन तय करता है ?
उत्तर:- प्रत्येक बैंक का बोर्ड

Q16. कृषि में रोजगार किसके अंतर्गत आता है ?
उत्तर:- असंगठित क्षेत्र

Q17. ससन गिर राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर:- गुजरात

Q18. भारतीय मानक समय किस देशांतर रेखा से निर्धारित होता है ?
उत्तर:- 82 1/2 डिग्री पूर्वी देशांतर

Q19. विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित जल शक्ति परियोजना ‘रांगटांग’ किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

Q20. झारखंड के सिंहभूम जिले का जादूगोड़ा क्षेत्र किस खनिज के उत्खनन से संबंधित है ?
उत्तर:- यूरेनियम

Q21. तीस्ता (Teesta) किसकी सहायक नदी है ?
उत्तर:- ब्रह्मपुत्र

Q22. पंचायत और नगरपालिकाओं के चुनाव कौन करवाता है ?
उत्तर:- राज्य चुनाव आयोग

Q23. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए थे ?
उत्तर:- 42वां संविधान संशोधन

Q24. भारत सरकार का प्रथम न्याय अधिकारी कौन होता है ?
उत्तर:- भारत का महान्यायवादी

Q25. भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य नामित करता है ?
उत्तर:- 12

Q26. भारत का उप-राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर:- 35 वर्ष

Q27. पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी कितनी है ?
उत्तर:- 149 मिलियन कि.मी.

Q28. सौरमंडल में अपने अक्ष पर कौनसा ग्रह सबसे तेज गति से घूमता है ?
उत्तर:- बृहस्पति

Q29. एक स्वस्थ एवं वयस्क मानव की सामान्य श्वसन दर क्या होती है ?
उत्तर:- 16-17 बार प्रतिमिनट

Q30. ऑटोमोबाइल के रेडियटर को ठण्डा रखने के लिए पानी के साथ किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:- मेथिल एल्कोहॉल

Q31. हड़प्पा की सभ्यता किस युग से संबंधित है ?
उत्तर:- कांस्य युग

Q32. भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है ?
उत्तर:- बैरन द्वीप (अंडमान-निकोबार)

Q33. थर्मामीटर का अविष्कार किसने किया ?
उत्तर:- फारेनहाइट

Q34. पृथ्वी का गुरुत्व ‘g’ का मान अधिकतम कहाँ होता है ?
उत्तर:- ध्रुवों पर

Q35. भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी ?
उत्तर:- आलमआरा

Q36. भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर कौन होता है ?
उत्तर:- राष्ट्रपति

Q37. लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर:- मीरा कुमार

Q38. जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर कौन थे ?
उत्तर:- ऋषभदेव

Q39. दीपिका कुमारी का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर:- तीरंदाजी

Q40. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय अर्थशास्त्री कौन हैं ?
उत्तर:- अमर्त्य सेन

Q41. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- बंगलुरू (कर्नाटक)

Q42. कलिंग युद्ध का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है ?
उत्तर:- तेरहवाँ शिलालेख

Q43. लोदी वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर:- बहलोल लोदी

Q44. हवाई जहाज के ‘ब्लैक बॉक्स’ का रंग कैसा होता है ?
उत्तर:- नारंगी

Q45. बीरबल का वास्तविक नाम क्या था ?
उत्तर:- महेश दास

Q46. बारदोली सत्याग्रह (1928) का नेतृत्व किसने किया ?
उत्तर:- सरदार वल्लभभाई पटेल

Q47. राष्ट्रीय एकता परिषद का गठन कब किया गया ?
उत्तर:- 1961 ई. में

Q48. एशिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है ?
उत्तर:- यांग्सी नदी (लंबाई 6300 किलोमीटर)

Q49. उच्च न्यायालय (High Court) की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थी ?
उत्तर:- लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश)

Q50. हुमायूँ का मकबरा कहाँ स्थित है ?
उत्तर:- नई दिल्ली

यह भी पढ़ें:-

आइये जाने किस खेल में कितने खिलाड़ी होते है ?

भारत रत्न के महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!