प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-3

Important Question Answer Set

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट

Q1. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर:- एनी बेसेंट

Q2. किस आंदोलन के दौरान बल्लभभाई पटेल की अद्भुत संगठन क्षमता देखकर महात्मा गाँधी ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की ?
उत्तर:- बारदोली सत्याग्रह

Q3. स्वराज्य पार्टी के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर:- सी. आर. दास एवं मोतीलाल नेहरू

Q4. चौरी – चौरा की घटना कब हुई थी ?
उत्तर:- 5 फरवरी, 1922 को

Q5. ‘लाल कुर्ती दल’ के नेता कौन थे ?
उत्तर:- अब्दुल गफ्फार खाँ

Q6. भारत में 14 बड़े व्यावसायिक बैंकों का पहली बार राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ?
उत्तर:- 19 जुलाई, 1969 को

Q7. भारत में प्रथम ‘स्टॉक एक्सचेंज’ किस वर्ष स्थापित हुआ था ?
उत्तर:- 1875 में

Q8. भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर:- 15 मार्च, 1950

Q9. ‘करेन्सी एंड फाइनेंस’ पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

Q10. कौनसा महाद्वीप ‘मानव जाति का जन्मस्थल’ कहलाता है ?
उत्तर:- अफ्रीका

Q11. भारत में मेनग्रोव (ज्वारीय वन) वनस्पति मुख्यतः कहाँ पाई जाती है ?
उत्तर:- सुन्दरबन में

Q12. कौनसा पर्वत स्पेन तथा फ्रांस के मध्य सीमा रेखा बनाता है ?
उत्तर:- पिरेनीज पर्वत

Q13. भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पाया जाता है ?
उत्तर:- राजस्थान के मरूस्थलीय क्षेत्रों में

Q14. लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं के लिए मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई थी ?
उत्तर:- 61 वाँ संविधान संशोधन

Q15. संसद सदस्य किस काल (Hour) में बिना पूर्व सूचना के किसी विषय पर प्रश्न पूछ सकता है ?
उत्तर:- शून्य काल (Zero Hour)

Q16. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोक सेवा आयोग के सदस्य को हटाने के प्रावधान हैं ?
उत्तर:- अनुच्छेद -317

Q17. भारत में सर्वाधिक जैव विविधता किस घाटी में पाई जाती है ?
उत्तर:- शान्त घाटी में

Q18. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष शब्द किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए ?
उत्तर:- 42 वें

Q19. ‘पंचायती राज’ विषय संविधान की किस सूची में शामिल है ?
उत्तर:- राज्य सूची

Q20. यदि पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी पैड़ – पौधे समाप्त हो जाएँ तो वातावरण में कौनसी गैस की कमी हो जाएगी ?
उत्तर:- ऑक्सीजन

Q21. किस विटामिन में केल्सिफेरॉल पाया जाता है ?
उत्तर:- विटामिन-D

Q22. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाला यंत्र क्या कहलाता है ?
उत्तर:- डायनमो

Q23. आनुवंशिक विज्ञान का जनक कौन कहलाता है ?
उत्तर:- जोहान ग्रेगर मेण्डल

Q24. वह हैलोजन तत्व कौनसा है जिसका उपयोग पीड़ाहारी की तरह किया जाता है ?
उत्तर:- ब्रोमीन

Q25. ‘क्यू’ शब्द किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर:- बिलियर्डस

Q26. भारत ने ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक किस खेल में जीता था ?
उत्तर:- हॉकी

Q27. फैडरेशन कप किस खेल से संबंधित है ?
उत्तर:- महिला टेनिस

Q28. सचिन तेंडुलकर ने किस टीम के विरुद्ध 100 वां शतक अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगाया था ?
उत्तर:- बांग्लादेश

Q29. 2020 का मान बुकर पुरस्कार डगलस स्टुअर्ट को उनकी किस पुस्तक के लिए प्रदान किया गया था ?
उत्तर:- शग्गी बेन (Shuggie Bain)

Q30. वर्ष 2019 में किसे भारतरत्न से सम्मानित किया गया था ?
उत्तर:- प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका

Q31. ‘कुचिपुड़ी’ किस राज्य की नृत्य शैली है ?
उत्तर:- आंध्र प्रदेश

Q32. ‘रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:- स्वामी विवेकानंद

Q33. भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन के पिता कौन थे ?
उत्तर:- राजा राममोहन राय

Q34. गारो, खासी तथा जयन्तिया जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है ?
उत्तर:- मेघालय

Q35. भारत में पहली बार जनगणना 1872 में किसके कार्यकाल में सम्पन्न हुई थी ?
उत्तर:- लॉर्ड मेयो

Q36. भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत 1881 ई. में किसके कार्यकाल में हुई थी ?
उत्तर:- लॉर्ड रिपन

Q37. नीति आयोग का गठन कब किया गया ?
उत्तर:- 1 जनवरी, 2015

Q38. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत विधान परिषद की स्थापना या समाप्ति की व्यवस्था की गई है ?
उत्तर:- अनुच्छेद-169

Q39. भारत के किसी भी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला कौन थी ?
उत्तर:- सुचेता कृपलानी (उत्तरप्रदेश)

Q40. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किस देश के संविधान से ली गई है ?
उत्तर:- ऑस्ट्रेलिया

Q41. किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला कौन थी ?
उत्तर:- सरोजनी नायडू (उत्तर प्रदेश)

Q42. किस हिमालय चोटी को सागरमाथा कहते हैं ?
उत्तर:- माउंट एवरेस्ट

Q43. भारत में सबसे ऊँची पर्वत कौन-सी है ?
उत्तर:- गॉडविन ऑस्टिन (K2)

Q44. टेलीविजन का अविष्कार किसने किया था ?
उत्तर:- जे. एल. बेयर्ड

Q45. जल में घुलनशील विटामिन कौन-से है ?
उत्तर:- विटामिन B और विटामिन C

Q46. वसा में घुलनशील विटामिन हैं-
उत्तर:- विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K

Q47. गोबर गैस (Bio-gas) में मुख्यतः होता है ?
उत्तर:- मीथेन (CH4)

Q48. गांधी जी किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गये थे ?
उत्तर:- दूसरा गोलमेज सम्मेलन

Q49. भारत के राजचिह्न में प्रयुक्त होनेवाला शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिया गया है ?
उत्तर:- मुण्डकोपनिषद

Q50. ‘मुद्राराक्षस’ नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
उत्तर:- विशाखदत्त

यह भी पढ़ें:-

भारत की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं

हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!