सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-4

gk one-liner questions answer set-4

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट के माध्यम से प्रस्तुत किये है जो आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि प्रश्नों में कुछ त्रुटि नजर आये तो आप हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराये ताकि हम उस त्रुटि को वेबसाइट पर सही कर सके। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न General Knowledge in Hindi Medium/English Medium में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप इस कंटेंट को इंग्लिश में पढ़ना चाहते है तो मेनू में जाकर लैंग्वेज सेलेक्ट कर लैंग्वेज को चेंज कर सकते है। धन्यवाद !

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

➢ हर्ष का राजकवि बाणभट्ट था।

➢ हाइड्रोजन बम का आविष्कार एडवर्ड टेलर ने किया था।

➢ विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है।

➢ दक्षिण अमेरिका में चारागाह को पम्पास कहा जाता है।

➢ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे।

➢ राज्य सभा में मनोनीत सदस्यों की अधिकतम संख्या 12 होती है।

➢ विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है।

➢ अर्थशास्त्र का जनक एडम स्मिथ को कहा जाता है।

➢ शिक्षा समवर्ती सूची के अंतर्गत आती है।

➢ भारत में बैंको का पहली बार राष्ट्रीयकरण 1969 ई. में हुआ था।

➢ 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच हुई थी।

➢ चोल राजाओ की राजधानी तंजौर थी।

➢ रजिया सुल्तान इल्तुतमिस की बेटी थी।

➢ तुलबुल परियोजना झेलम नदी पर है।

➢ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।

➢ मानव शरीर का सामान्य ताप 37′ C होता है।

➢ बल्ब का तंतु टंगस्टन का बना होता है।

➢ ध्वनि तरंगे निर्वात से होकर नहीं गुजर सकती।

➢ विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है।

➢ मनसबदारी प्रथा अकबर ने चलाई थी।

➢ एशियाई नोबेल पुरस्कार के नाम से रैमन मेग्सेसे पुरस्कार को जाना जाता है।

➢ तारपीन का तेल चीड़ नामक पेड़ से मिलता है।

➢ भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर सिद्धार्थ है।

➢ आधुनिक हिंदी का जनक भारतेन्दु हरिश्चंद्र को माना जाता है।

➢ विटामिन बी तथा विटामिन सी जल में विलेय होता है।

➢ भारत के प्रथम क्रिकेट कप्तान सी.के नायडू थे।

➢ नोबल पुरस्कार 1901 में आरम्भ किया गया था।

➢ शारदा एक्ट बाल विवाह से सम्बन्धित है।

➢ भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका से ली गई है।

➢ मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है।

➢ बोरलॉग पुरस्कार कृषि क्षेत्र में दिया जाता है।

➢ व्यास सम्मान का संबंध साहित्य क्षेत्र से है।

➢ विश्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार पुलित्जर है।

➢ लच्छू महाराज का संबंध कत्थक शास्त्रीय नृत्य से है।

➢ हेमामालिनी, श्रीदेवी का संबंध मोहिनीअट्टम शास्त्रीय नृत्य से है।

➢ कश्मीर का अकबर जैनुल आबदीन को कहा जाता है।

➢ यामिनी कृष्णमूर्ति का संबंध भरतनाट्यम् शास्त्रीय नृत्य से है।

➢ एशिया का नोबेल पुरस्कार रमन मैग्सेसे पुरस्कार को कहा जाता है।

➢ मसालों की रानी इलायची को कहा जाता है।

➢ पिट्स इंडिया एक्ट 1784 में पास किया गया।

➢ राज्यपाल को अनुच्छेद 213 के तहत अध्यादेश जारी करने का अधिकार प्राप्त है।

➢ घाघरा का युद्ध बाबर व अफगानों के मध्य हुआ।

➢ चौसा का युद्ध के बाद शेर खां ने शेरशाह की पद्वी धारण की।

➢ संसद को संविधान के किसी भी भाग का संशोधन करने का अधिकार अनुच्छेद 368 में वर्णित है।

➢ मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कैप्टन हॉकिन्स था।

➢ वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस ऑर्गन है।

➢ पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर व इब्राहिम लोदी के बीच हुआ।

➢ चंदावर का युद्ध (1914) जयचंद व मोहम्मद गौरी के मध्य लड़ा गया था।

➢ लाल सागर व भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है।

➢ राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है।

➢ भारत में पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता,1984 में शुरू हुई।

➢ राज्य सभा का पदेन सभापति उपराष्ट्रपति होता है।

➢ राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र उपराष्ट्रपति को सौंपते हैं।

➢ ‘रागदरबारी’ श्रीलाल शुक्ल की रचना है।

➢ ब्लैक होल के सिद्धांत को एस. चंद्रशेखर ने प्रतिपादित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!