मध्य प्रदेश का वर्तमान मंत्रिमंडल–
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ। राजभवन में राजपाल मंगू भाई पटेल ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 28 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
28 मंत्रियों में से प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला को कैबिनेट में शामिल किया गया। कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल, नारायण पवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीचे मध्य प्रदेश का वर्तमान मंत्रिमंडल (Current cabinet of Madhya Pradesh) की सम्पूर्ण अपडेटेड लिस्ट दी गयी है।
मध्य प्रदेश का वर्तमान मंत्रिमंडल (Current cabinet of Madhya Pradesh)–
मंत्री | विभाग |
---|---|
डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री) | सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हैं। |
श्री जगदीश देवड़ा (उपमुख्यमंत्री) | वित्त, वाणिज्य कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी |
श्री राजेंद्र शुक्ल (उपमुख्यमंत्री) | लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा |
श्री कैलाश विजयवर्गीय (मंत्री) | नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य |
श्री प्रहलाद पटेल (मंत्री) | पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम |
श्री करण सिंह वर्मा (मंत्री) | राजस्व |
श्री नारायण कुशवाह (मंत्री) | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण |
श्री उदय प्रताप सिंह (मंत्री) | परिवहन और स्कूल शिक्षा |
सुश्री संपतिया उइके (मंत्री) | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी |
श्री राकेश शुक्ला (मंत्री) | नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा |
श्री राकेश सिंह (मंत्री) | लोक निर्माण विभाग |
सुश्री निर्मला भूरिया (मंत्री) | महिला एवं बाल विकास |
श्री ऐदल सिंह कंसाना (मंत्री) | किसान कल्याण एवं कृषि विकास |
श्री तुलसीराम सिलावट (मंत्री) | जल संसाधन |
श्री गोविंद सिंह राजपूत (मंत्री) | खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण |
श्री विश्वास सारंग (मंत्री) | खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता |
श्री नारायण सिंह कुशवाह (मंत्री) | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण |
श्री नागर सिंह चौहान (मंत्री) | वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण |
श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (मंत्री) | ऊर्जा मंत्री |
श्री चैतन्य काश्यप (मंत्री) | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम |
श्री इंदर सिंह परमार (मंत्री) | उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा) |
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | |
सुश्री कृष्णा गौर (राज्य मंत्री) | पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमन्तु कल्याण |
श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी (राज्य मंत्री) | संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व |
श्री दिलीप जायसवाल (राज्य मंत्री) | कुटीर एवं ग्रामोद्योग |
श्री गौतम टेटवाल (राज्य मंत्री) | तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार) |
श्री लखन पटेल (राज्य मंत्री) | पशुपालन एवं डेयरी |
श्री नारायण सिंह पंवार (राज्य मंत्री) | मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास |
(राज्य मंत्री) | |
श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (राज्य मंत्री) | लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण |
श्री प्रतिमा बागरी (राज्य मंत्री) | नगरीय विकास एवं आवास |
श्री दिलीप अहिरवार (राज्य मंत्री) | वन, पर्यावरण |
सुश्री राधा सिंह (राज्य मंत्री) | पंचायत एवं ग्रामीण विकास |
यह भी पढ़ें:-
☛ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची
☛ मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश
(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)