Chief Justice of Madhya Pradesh
Chief Justice of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश । Chief Justice of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश के नए चीफ जस्टिस रवि विजय मलिमथ को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कई मंत्री एवं जज मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के बारे में अन्य जानकारी

➢ हिमाचल हाई कोर्ट के जस्टिस रहे रवि विजय मलिमथ मध्य प्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस बन गए है।

➢ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल पिछले साल 29 सितंबर को रिटायर हो गए थे। उसके बाद हाई कोर्ट के जस्टिस संजय यादव के पास एक्टिंग चीफ जस्टिस का दायित्व रहा। उसके बाद मोहम्मद रफीक ने 3 जनवरी 2021 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ ली थी।

➢ रवि विजय मलिमथ ने 21 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ ली।

➢ मध्य प्रदेश के पहले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह थे, जो देश के मुख्य न्यायाधीश, कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति बने थे।

अब तक के सभी मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीशों की सूची नीचे दी गयी है

मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

क्र.मुख्य न्यायाधीश का नामकार्यकाल
1.श्री एम. हिदायतुल्ला1954 से 1958
2.श्री जी. पी. भट्ट1958 से 1959
3.श्री पी.वी. दीक्षित1959 से 1969
4.श्री विश्वंभर दयाल1969 से 1972
5.श्री पी. के. तारे1972 से 1975
6.श्री शिवदयाल श्रीवास्तव1975 से 1978
7.श्री ए. पी. सेन1978 से 1978
8.श्री जी. पी. सिंह1978 से 1984
9.श्री जी. एल. ओझा1984 से 1985
10.श्री जे. एस. वर्मा1985 से 1986
11.श्री एन. डी. ओझा1987 से 1988
12.श्री जी. जी. सोहानी1988 से 1989
13.श्री एस. के. ओझा1989 से 1993
14.श्री यू. एल. भट्ट1993 से 1995
15.श्री ए. के. माथुर1996 से 1999
16.श्री भवानी सिंह2000 से 2003
17.श्री के. राजाराथनम2003 से 2004
18.श्री राजीव गुप्ता(कार्यवाहक)
19.श्री आर. वी. रविंद्रन2004 से 2005
20.श्री अनंग कुमार पटनायक2005 से 2009
21.श्री सैयद रफत आलम2009 से 2011
22.जस्टिस सुशील हरिकोली(कार्यवाहक)
23.श्री शरद अरविंद बोबडे2012 से 2013
24.श्री कृष्ण कुमार लाहोटी2013
25.श्री अजय माणिकराव खानविलकर2013 से 2016
26.जस्टिस हेमंत गुप्ता2017 से 2018
27.जस्टिस एस. के. सेठ2018 से 2019
28.जस्टिस अजय कुमार मित्तल3 नवंबर 2019 से 29 सितंबर 2020
29.श्री मोहम्मद रफीक3 जनवरी 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक
30. रवि विजय मलिमथ21 अक्टूबर 2021 से अब तक
List Updated on 21 October 2021

Check Also

म.प्र. पुलिस प्रशासन (M.P. Police administration)

म.प्र. पुलिस (M.P. Police) प्रशासन

यहाँ पर हमने म.प्र. पुलिस (M.P. Police) प्रशासन से संबंधित परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!