Important Question Answer
Important Question Answer

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-1

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट (Important Question Answer Set for Competitive Examination) के माध्यम से दिए जा रहे हैं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षा में फिर से प्रश्न पुछे जाने की संभावना रखते है। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों को कम से कम एक बार पढ़ लेना चाहिये। जो किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम को क्रैक करने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q1. भारत के वर्तमान सॉलिसिटर जनरल कौन है ?
उत्तर :- तुषार मेहता

Q2. भारतीय रुपए का नया प्रतीक चिन्ह किसने डिजाइन किया है ?
उत्तर :- डी उदय कुमार

Q3. भारतीय थल सेना के अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर :- जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

Q4. भारत में किस नदी को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया है ?
उत्तर :- गंगा नदी

Q5. वर्तमान में लोकसभा के उपसभापति/उपाध्‍यक्ष कौन है ?
उत्तर :- एम थंबीदुरई (13 अगस्त 2014 से 25 मई 2019) का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए अभी सीट/पद (23 जून 2019 से) खाली है।

Q6. लोकसभा का प्रथम अध्‍यक्ष/सभापति कौन था ?
उत्तर :- श्री जी. वी. मावलंकर (15 मई 1952 – 27 फरवरी 1956)

Q7. लोकसभा का प्रथम उपाध्‍यक्ष/उपसभापति कौन था ?
उत्तर :- श्री एम अनंतशयनम अय्यंगर (30 मई 1952 – 7 मार्च 1956)

Q8. सबसे कम उम्र के संसद सदस्‍य ?
उत्तर :- श्री दुष्यंत चौटाला – 27 (3.4.1988)

Q9. कौन सा मुगल शासक अपने पुत्र के द्वारा बंदी बनाया गया था ?
उत्तर :- शाहजहां

Q10. ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में पदार्पण कब हुआ था ?
उत्तर :- 1600 ई. में

Q11. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर :- गुरु गोविंद सिंह

Q12. किस शासक को विक्रमादित्य नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर :- चंद्रगुप्त द्वितीय

Q13. औरंगजेब के निर्देश पर किस सिख गुरु को प्रताड़ित किया गया व उनकी हत्या कर दी गई ?
उत्तर :- गुरु तेग बहादुर

Q14. स्वराज पार्टी का प्रथम सम्मेलन कहां हुआ था ?
उत्तर :- इलाहाबाद

Q15. किस स्थान से 1857 का विद्रोह प्रारंभ हुआ था ?
उत्तर :- मेरठ

Q16. सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत किस वर्ष हुई थी ?
उत्तर :- 1930 में

Q17. किस मिशन की असफलता के पश्चात महात्मा गाँधी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा की थी ?
उत्तर :- क्रिप्स मिशन

Q18. किस स्वतंत्रता सेनानी का उपनाम ‘सीमांत गाँधी’ था ?
उत्तर :- खान अब्दुल गफ्फार खान

Q19. ‘बुल एंड बीयर’ पद का प्रयोग किस क्षेत्र में होता है ?
उत्तर :- स्टॉक मार्केट

Q20. बैंकिंग क्षेत्र में प्रयुक्त ‘NPA’ शब्दावली का पूर्ण रूप क्या है ?
उत्तर :- नॉन परफार्मिंग एसेट्स (Non Performing Assets)

Q21. बैंक में किस खाते पर ब्याज नहीं दिया जाता है ?
उत्तर :- चालू खाता (Current Account)

Q22. सेवा कर इकट्ठा करने के लिए कौन उत्तरदायी है ?
उत्तर :- केंद्रीय आबकारी विभाग

Q23. अल्प अवधि के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऋण देने की दर को क्या कहते हैं ?
उत्तर :- रेपो दर

Q24. फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर :- उत्तराखंड

Q25. कृष्णापट्टनम पोर्ट का निर्माण किस राज्य में किया गया है ?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश

Q26. समान दाब वाले स्थानों से गुजरने वाली काल्पनिक रेखाएं क्या कहलाती हैं ?
उत्तर :- आइसोबार

Q27. भारत में नमक का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है ?
उत्तर :- गुजरात

Q28. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर :- नर्मदा

Q29. शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत किस आयु वर्ग के बच्चे मुख्य शिक्षा पाने के लिए अर्ह है ?
उत्तर :- 6 से 14 वर्ष के मध्य

Q30. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कौन करते हैं ?
उत्तर :- राज्यों की विधानसभा के सदस्य

Q31. मानव शरीर में विटामिन-A कहाँ भंडारित होता है ?
उत्तर :- यकॄत (Liver)

Q32. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है ?
उत्तर :- नई दिल्ली

Q33. ‘मसालों का बगीचा’ किस राज्य को कहा जाता है ?
उत्तर :- केरल

Q34. किसने सभी तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था ?
उत्तर :- भीम राव अंबेडकर

Q35. जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय भारत का वायसराय कौन था ?
उत्तर :- लॉर्ड चेम्सफोर्ड

Q36. भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- अहमदाबाद (गुजरात)

Q37. उत्तर भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- कानपुर (उत्तर प्रदेश)

Q38. दक्षिण भारत का मैनचेस्टर है-
उत्तर :- कोयम्बटूर (तमिलनाडु)

Q39. ‘भांगड़ा’ कहाँ का प्रसिद्ध लोक नृत्य है ?
उत्तर :- पंजाब

Q40. लोक चित्रकला की ‘मधुबनी शैली’ भारत के किस राज्य में प्रचलित है ?
उत्तर :- बिहार

Q41. किस वर्ष स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लिया ?
उत्तर :- 1893 ई. (शिकागो)

Q42. ‘महाभारत’ का प्राचीन नाम क्या है ?
उत्तर :- जयसंहिता

Q43. ‘कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्ट्स’ किस महाद्वीप को कहते हैं ?
उत्तर :- एशिया

Q44. मध्य प्रदेश में करेंसी प्रिंटिंग प्रेस कहाँ है ?
उत्तर :- देवास

Q45. भारतीय स्टॉक बाजार का विनियमन और पर्यवेक्षण किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर :- भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

Q46. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर निर्मित है ?
उत्तर :- सतलज (हिमाचल प्रदेश में)

Q47. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य क्या है ?
उत्तर :- ‘सत्यमेव जयते’

Q48. ‘स्कर्वी रोग’ किसकी कमी के कारण होता है ?
उत्तर :- विटामिन C

Q49. गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे ?
उत्तर :- 21 वर्ष

Q50. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
उत्तर :- साहित्य के क्षेत्र में

Check Also

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

प्रतियोगी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सेट-8

सामान्य ज्ञान के यह प्रश्न विभिन्न परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!