gk one-liner facts
gk one-liner facts

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-3

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट के माध्यम से प्रस्तुत किये है जो आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि प्रश्नों में कुछ त्रुटि नजर आये तो आप हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराये ताकि हम उस त्रुटि को वेबसाइट पर सही कर सके। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, पटवारी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न General Knowledge in Hindi Medium/English Medium में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप इस कंटेंट को इंग्लिश में पढ़ना चाहते है तो मेनू में जाकर लैंग्वेज सेलेक्ट कर लैंग्वेज को चेंज कर सकते है। धन्यवाद !

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

➢ काला पैगोडा कोणार्क में स्थित है।

➢ ‘तिराना’ अल्बानिया देश की राजधानी है।

➢ ‘गुगली’ शब्द का संबंध क्रिकेट से है।

➢ ग्राण्डस्लैम लॉन टेनिस से संबंधित है।

➢ भारत का अंतिम चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान था।

➢ कुषाणों ने उत्तर-पश्चिम भारत को जीतकर वहाँ 100 वर्ष तक राज्य किया।

➢ विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनता है।

➢ ‘डबल फॉल्ट’ शब्द का संबंध टेनिस से है।

➢ ‘अन्तर्राष्ट्रीय एटॉमिक एनर्जी एजेंसी’ का मुख्यालय वियना है।

➢ पौधों द्वारा नाइट्रोजन का प्रयोग नाइट्रेट के रूप में होता है।

➢ हृदय रोगों का मुख्य कारण कोलेस्टॉल तत्व है।

➢ अम्ल आग्नेय शैलों में सिलिका का प्रतिशत अधिक होता है।

➢ संसार में सबसे बड़ी खाड़ी मैक्सिको की खाडी है।

➢ कांगो नदी की घाटी 4667 किमी लम्बी है।

➢ पृथ्वी की सबसे भीतरी परत क्रोड कहलाती है।

➢ भारत सन् 1945 ई. में संयुक्त राष्ट्रसंघ का सदस्य बना।

➢ पंचायती राज लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण के सिद्धांत पर आधारित है।

➢ द्वितीय सिख युद्ध लॉर्ड डलहौजी के समय हुआ था।

➢ ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना 1600 ई. में हुई थी।

➢ ‘भारत का प्रत्येक नागरिक भ्रष्ट है’ यह कथन लॉर्ड कार्नवालिस का है।

➢ प्राचीन भारत में नौसेना का सर्वप्रथम प्रयोग चोल ने किया था।

➢ प्रोटीन एक पॉलिपेप्टाइड्स है।

➢ सीसे के सिक्के सातवाहन राजवंश ने गढ़े थे।

➢ समुद्रगुप्त के इलाहाबाद स्तम्भ हरिसेन के द्वारा लिखे गये।

➢ भारत में दलहीन जनतंत्र की वकालत सबसे पहले एम. एन. राय ने की।

➢ संविधान के संशोधन में राज्यसभा और लोकसभा का अधिकार बराबर है।

➢ दामोदर नदी घाटी की स्थापना 1948 में की गई थी।

➢ आस्ट्रेलिया महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं है।

➢ योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था के विचार को कार्यान्वित करने वाला पहला व्यक्ति जोसेफ स्टालिन था।

➢ स्वेज नहर भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ती है।

➢ किसी तरल पदार्थ के विशिष्ट गुरूत्व को जानने वाला यंत्र हाइड्रोमीटर है।

➢ चन्द्रमा पर सबसे पहले मानव सहित अंतरिक्ष यान अपोलो -11 उतरा था।

➢ चीन की प्रसिद्ध दीवार की लम्बाई लगभग 6000 किमी है।

➢ मिस्र देश का राष्ट्रीय ध्वज सबसे पुराना है।

➢ गैल्वेनाइज करने के लिए लोहे पर जस्ता धातु की परत चढ़ाई जाती है।

डीगो – गार्सिया हिन्द महासागर का द्वीप है।

➢ कावेरी जल विवाद तमिलनाडु एवं कर्नाटक राज्य से संबंधित है।

➢ अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस का प्रथम भारतीय न्यायाधीश नागेन्द्र सिंह थे।

➢ कुतुबमीनार को इल्तुतमिश ने पूरा करवाया था।

इक्तादारी व्यवस्था की शुरूआत इल्तुतमिश ने किया था।

➢ भारतीय प्रशासनिक सेवा लार्ड कार्नवालिस के शासन में प्रारंभ हुई थी।

➢ नेपोलीयन बोनापार्ट फ्रांस का निवासी था।

हेमावती कावेरी की सहायक नदी है।

➢ सह्याद्रि पर्वत महाराष्ट्र में स्थित है।

➢ वास्कोडिगामा 1498 को कालीकट पहुंचा था।

➢ बांग्लादेश ने स्वतंत्रता 16 दिसम्बर, 1971 को हासिल किया था।

➢ सबसे छोटा दिन 22 दिसम्बर (उ० गोलार्द्ध) तथा 21 जून (द० गोलार्द्ध) को होता है।

➢ परावर्तन के कारण सुखा बालू चमकीला तथा गीला बालू धुतिहीन दिखाई देता है।

➢ मौलिक कर्त्तव्यों का प्रावधान रूस के संविधान से लिया गया है।

➢ महानदी ‘बंगाल की खाड़ी‘ में गिरती है।

➢ होम्योपैथी का जन्म जर्मनी में हुआ था।

➢ ‘बटरफ्लाई’ शब्द का संबंध तैराकी से है।

➢ राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है।

➢ क्रिकेट खेल में ‘पॉपिंग क्रीज‘ की माप 4 फुट होती है।

Check Also

one liner general knowledge in hindi

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-1

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!