भारत के प्रमुख जलप्रपात

major waterfalls in india

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये भारत के प्रमुख जलप्रपातों (major waterfalls of India) की जानकारी प्रस्तुत की है जो आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे:एसएससी, आईबीपीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, बैंक पी.ओ, सी.डी.एस, संविदा शिक्षक, पी.एस.सी, रेलवे, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो भारत के प्रमुख जलप्रपातों के बारे में एक बार आवश्यक रूप से पढ़ लेना चाहिए।

भारत के प्रमुख जलप्रपात

जोग या गरसोप्पा जलप्रपात – जोग या गरसोप्पा जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जो कि कर्नाटक राज्य में शरावती नदी पर स्थित है। जोग या गरसोप्पा जलप्रपात की ऊंचाई 255 मीटर है। इसे महात्मा गांधी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। इस जलप्रपात के निर्माण में राजा, राकेट, रोरर तथा दाम ब्लाचे नामक चार जलप्रपातों का योगदान रहता है।

शिवसमुद्रम जलप्रपात – शिवसमुद्रम जलप्रपात कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है।

येन्ना जलप्रपात – येन्ना जलप्रपात मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है।

गोकक जलप्रपात – गोकक जलप्रपात कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 55 मीटर है।

पायकारा जलप्रपात – पायकारा जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। इस जलप्रपात का उपयोग विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।

चचाई जलप्रपात – चचाई जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 130 मीटर है। यह मध्यप्रदेश राज्य का सबसे ऊँचा जलप्रपात भी है।

धुआँधार जलप्रपात – धुआँधार जलप्रपात मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 15 मीटर है।

चूलिया जलप्रपात – चूलिया जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में चम्बल नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 18 मीटर है।

बिहार जलप्रपात – बिहार जलप्रपात टोंस नदी पर स्थित है तथा इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 100 मीटर है।

हुण्डरू जलप्रपात – हुण्डरू जलप्रपात झारखण्ड राज्य में स्वर्ण रेखा नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।

चित्रकूट जलप्रपात – चित्रकूट जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात को लोकप्रिय रूप से नियाग्रा जलप्रपात के तौर पर जाना जाता है।

वसुधारा जलप्रपात – वसुधारा जलप्रपात उत्तराखंड राज्य में अलकनन्दा नदी पर स्थित है।

दूधसागर जलप्रपात – दूधसागर जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडबी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 310 मीटर है।

किलियूर जलप्रपात – किलियूर जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में किलियूर नदी पर स्थित है।

पुनासा जलप्रपात – पुनासा जलप्रपात राजस्थान में चम्बल नदी पर स्थित है।

भारत के कुछ प्रमुख जलप्रपातों की सूची (List of some major waterfalls of India)-

जलप्रपातस्थितिऊंचाई
जोग या गरसोप्पा जलप्रपातशरावती नदी (कर्नाटक)255 मीटर
येन्ना जलप्रपातनर्मदा नदी (मध्यप्रदेश)183 मीटर
चचाई जलप्रपातबीहड़ नदी (मध्यप्रदेश)130 मीटर
शिवसमुद्रम जलप्रपातकावेरी नदी (कर्नाटक)90 मीटर
गोकक जलप्रपातगोकक नदी (कर्नाटक)55 मीटर
पायकारा जलप्रपातनीलगिरि क्षेत्र (तमिलनाडु)अप्राप्त आंकड़े
चूलिया जलप्रपातचम्बल नदी (मध्यप्रदेश)18 मीटर
पुनासा जलप्रपातचम्बल नदी (राजस्थान)12 मीटर
बिहार जलप्रपातटोंस नदी100 मीटर
धुँआधार जलप्रपातनर्मदा नदी (मध्यप्रदेश)10 मीटर
हुंडरू जलप्रपातस्वर्ण रेखा नदी (झारखण्ड)74 मीटर
स्त्रोत:- जनरल नॉलेज बुक एवं इंटरनेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!