सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट-1

one liner general knowledge in hindi

यहाँ हमने विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये उन महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य सेट के माध्यम से प्रस्तुत किये है जो आप सभी को आने वाली विभिन्न -2 परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि प्रश्नों में कुछ त्रुटि नजर आये तो आप हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराये ताकि हम उस त्रुटि को वेबसाइट पर सही कर सके।

सामान्य ज्ञान परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

➢ भारत का संविधान भारत को राज्य संघ के रूप में वर्णित करता है।

➢ मछलियों के यकृत तेल में विटामिन D की प्रचुरता होती है।

➢ क्षुद्र – ग्रह मंगल और वृहस्पति के बीच देखे जाते है।

➢ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।

➢ भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा महात्मा गांधी ने दिया था।

➢ सिनेमा का आविष्कार निकोलस और जीन लथिए ने किया था।

➢ हाइड्रोजन बम का आविष्कार एडवर्ड टेलर ने किया था।

➢ ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ 7 अप्रैल को मनाया जाता है।

➢ दक्षिण अमरीका में चारागाह को पम्पास कहा जाता है।

➢ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरूद्दीन तैय्यबजी थे।

➢ राज्य अपहरण नीति को लॉर्ड डलहौजी ने क्रियांवित किया।

➢ आर्थिक अपक्षय ‘ सिद्धांत के प्रतिपादक दादाभाई नौरोजी थे।

➢ राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की अधिकत्तम संख्या 12 होती है।

➢ सुंडा जलडमरूमध्य जावा तथा समात्रा के बीच स्थित है।

➢ राष्ट्रीय आय का आकलन केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन करता है।

➢ अर्थशास्त्र का जनक एडम स्मिथ को कहा जाता है।

➢ लाफिंग गैस का रासायनिक नाम नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) है।

➢ भारत में बैंकों का पहली बार राष्ट्रीयकरण 1969 ई. में हुआ।

➢ लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में अध्यक्ष प्रमाणित करता है।

➢ लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहीम लोदी था।

➢ राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोआ में स्थित है।

➢ भारत का सबसे बड़ा कृषि प्रायोगिक फॉर्म अम्बाला में स्थित है।

➢ भारत में प्रतिवर्ष सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है।

➢ रक्त – चाप (दाब) धमनियों में उच्च होता है।

➢ भारत में प्रथम रेल लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में चलाया गया था।

➢ 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच हुई थी।

➢ तड़ित विद्युत विसर्जन के द्वारा उत्पन्न होता है।

➢ रेबीज नामक रोग विषाणु (वाइरस) द्वारा होता है।

➢ मानव का सामान्य रक्त दाब 120/80 मिमी० होता है।

➢ संविधान के अनच्छेद -1 में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है।

➢ हीरे की चमक का कारण प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन है।

➢ भारत में सर्वाधिक शुद्ध स्वर्ण मुद्राएँ कुषाणों ने जारी किए।

➢ सूर्य की ऊर्जा का मुख्य कारण नाभिकीय संलयन है।

➢ सिख गुरू गुरू अंगदेव ने गुरूनानक की जीवनी लिखी थी।

➢ राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन – विधेयक 14 दिनों में लौटा दिए जाने चाहिए।

➢ 1784 में कोलकाता में विलियम जोन्स ने ‘एशियाटिक सोसाइटी’ की स्थापना की थी।

➢ 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से बनाया गया था।

➢ 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा कर्क रेखा कहलाती है।

➢ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय लुसान (स्विट्जरलैंड) स्थित है।

➢ अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार वर्ष 1969 ई. में शुरु हुआ।

➢ अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर है।

➢ भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग पीर पंजाल सुरंग (जम्मू-कश्मीर) है।

➢ भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15200 कि.मी. है।

➢ भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) का मुख्यालय बैंगलुरु में है।

➢ महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को 1025 ई. में लुटा था।

➢ राष्ट्रपति लोकसभा में 2 सदस्य मनोनीत कर सकता है।

➢ विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश मैक्सिको है।

➢ विश्व में सर्वाधिक पानी की मात्रा अमेजन नदी की है।

➢ विश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में पांडा जीव को लिया गया है।

➢ बंगलादेश में गंगा नदी को पदमा कहा जाता है।

➢ महाभारत का प्राचीन नाम जय संहिता है।

➢ गोकक झरना बेलागाँवी (कर्नाटक) में स्थित है।

➢ ‘गुड अर्थ’ पुस्तक के लेखक पर्ल एस. बक है।

➢ भारत की प्रथम युद्धक मिसाईल पृथ्वी है।

➢ ट्रांजिस्टर का आविष्कार 1948 ई. में हुआ था।

➢ अकबर का राजस्व मंत्री टोडरमल था।

➢ पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास 12.714 किमी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!