Neighboring countries of India and their border states
Neighboring countries of India and their border states

भारत के पड़ोसी देश व उनकी सीमा से लगे राज्य

भारत की स्थल सीमा की लम्बाई 15,200 km है। और भारत के सम्पूर्ण तटीय भाग की लम्बाई (द्वीपों समूहों सहित) 7516.5 km है लेकिन भारत की मुख्य भूमि के तटीय भाग की लम्बाई केवल 6100 km है। इसी स्थल भाग से भारत के 7 पड़ोसी देश जुड़े हैं और इनकी कुल लम्बाई 15106.7 km है।

✎ भारत के कुल पड़ोसी देशो की संख्या 9 है जिनमे 5 ऐसे है जो समुद्री सीमा से जुड़े है, 3 ऐसे है जो समुद्री और स्थल सीमा दोनों से जुड़े है और 7 देश ऐसे है जो स्थल सीमा से जुड़े हुए है।

✎ भारत के स्थलीय सीमा से लगे सात (7) पड़ोसी देश कौन-कौन से है – पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान

✎ भारत के जलीय (समुद्री) सीमा से लगे 5 देश कौन-कौन से है – पाकिस्तान, श्रीलंका, मालद्वीव, बांग्लादेश एवं म्यांमार

✎ भारत की जल एवं स्थल दोनों सीमाओं से लगे 3 पड़ोसी देश कौन-कौन से है – पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा म्यांमार

✎ भारत के पूर्व में स्थित पड़ोसी देश कौन-कौन है – बांग्लादेश तथा म्यांमार

✎ भारत के पश्चिम में स्थित पड़ोसी देश है – पाकिस्तान

✎ भारत के उत्तर में स्थित पड़ोसी देश कौन-कौन से है – नेपाल, भूटान एवं चीन

✎ भारत के दक्षिण में स्थित पड़ोसी देश है – श्रीलंका

✎ भारत को श्रीलंका से अलग करता है – मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलडमरूमध्य

✎ भारत-पाकिस्तान की बीच की सीमा-रेखा कहलाती है – रेडक्लिफ रेखा

✎ रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण कब और किसके द्वारा किया गया – 15 अगस्त, 1947 को सर सी. जे. रेडक्लिफ द्वारा

✎ भारत और पाकिस्तान के बीच की युद्ध विराम रेखा कहलाती है – नियंत्रण रेखा (L.O.C.)

✎ भारत और चीन की बीच की सीमा-रेखा कहलाती है – मैकमोहन रेखा

✎ मैकमोहन रेखा का निर्धारण कब और कहा हुआ – 27 अप्रैल, 1914 को शिमला में

✎ पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बीच की सीमा रेखा कहलाती है – डूरण्ड रेखा

✎ डूरण्ड रेखा का निर्धारण कब हुआ – 1896 में

✎ तीन बीघा कोरिडोर जोड़ता है – भारत और बांग्लादेश को

✎ भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय स्थल सीमा किस देश के साथ है – बांग्लादेश के साथ

✎ भारत की सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय स्थल सीमा किस देश के साथ है – अफगानिस्तान के साथ

✎ पड़ोसी देश की सीमा से जुड़े भारतीय राज्यों की कुल संख्या कितनी है – 17

✎ भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LOC) का निर्धारण कब हुआ था – 1972 में शिमला समझौता के तहत

☛ क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसकी सीमाएँ सात देशों से मिलती हैं। भारत के 17 राज्यों की सीमाएँ इन पड़ोसी देशों से मिलती हैं।

भारत के पड़ोसी देश व उनकी सीमा से लगे राज्य

पड़ोसी देशसीमा रेखा की लंबाई (किमी. में)सीमा से लगे भारतीय राज्यों की संख्यासीमा से लगे भारतीय राज्यों के नाम
बांग्लादेश4096.7 किमी.5पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
चीन3488 किमी.5जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
पाकिस्तान3323 किमी.4जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात
नेपाल1751 किमी.5उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार
म्यांमार1643 किमी.4अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
भूटान699 किमी.4सिक्किम , पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
अफगानिस्तान106 किमी.1जम्मू एवं कश्मीर (POK)
श्री लंकासमुद्री सीमा
मालदीवसमुद्री सीमा
स्त्रोत:- जनरल नॉलेज बुक एवं इंटरनेट

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!