Gallantry Medals awarded by India
Gallantry Medals awarded by India

भारत द्वारा प्रदान किये जाने वाले वीरता पदक

स्वतन्त्रता के बाद भारत में वीरता पदकों की नयी परंपरा प्रारम्भ की गयी, जिसके तहत परमवीर चक्र, महावीर चक्र,अशोक चक्र, शौर्य चक्र जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। परमवीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है।

भारत द्वारा प्रदान किये जाने वाले वीरता पदकों का विवरण:-

1. युद्धकाल के दौरान प्रदान किए जाने वाले वीरता पदक : परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र

2. शांतिकाल के दौरान प्रदान किए जाने वाले वीरता पदक : अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र

3. विशिष्ट सेवा मेडल : सेना मेडल (थल सेना), नौसेना मेडल (नौसेना), वायुसेना मेडल (वायु सेना)

भारत द्वारा प्रदान किए जाने वाले वीरता पदक

■ परमवीर चक्र :

☛ परमवीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है।
☛ इसकी शुरुआत 26 जनवरी,1950 को की गई थी।
☛ परमवीर चक्र मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।

■ महावीर चक्र :

☛ महावीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा स्थल, जल या वायु में प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला द्वितीय सर्वोच्च वीरता पदक है।
☛ महावीर चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।
☛ 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सबसे अधिक महावीर चक्र प्रदान किए गए थे। इस युद्ध में 11 महावीर चक्र वायु सैन्यकर्मियों को प्रदान किए गए थे।

■ वीर चक्र :

☛ वीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।
☛ विक्टोरिया क्रॉस (V.C.) से अलग दर्शाने के लिए वीर चक्र का संक्षिप्ताक्षर ‘Vr.C.’ रखा गया है।

■ अशोक चक्र :

☛ अशोक चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है।
☛ यह शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है।
☛ अशोक चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।
☛ इन पदकों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है और गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) व स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं।

■ कीर्ति चक्र :

☛ यह शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता या आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला द्वितीय सर्वोच्च वीरता पदक है।
☛ कीर्ति चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है।
☛ कीर्ति चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है। वर्ष 1967 से पूर्व तक इसे अशोक चक्र, श्रेणी-II के नाम से जाना जाता था।

■ शौर्य चक्र :

☛ शौर्य चक्र शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता या आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला तृतीय सर्वोच्च वीरता पदक है।
☛ शौर्य चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है।
☛ शौर्य चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है। वर्ष 1967 से पूर्व तक इसे अशोक चक्र, श्रेणी-III के नाम से जाना जाता था।
☛ वीरता पदकों के श्रेणी क्रम में शौर्य चक्र के बाद विशिष्ट सेवा मेडलों की श्रेणी शामिल है।

प्रमुख देशों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च वीरता पदकों की सूची

प्रमुख देशसर्वोच्च वीरता पदक
भारतपरमवीर चक्र
इटलीमेडल फॉर वेलोर (Medal for valor)
जर्मनीआयरन क्रॉस (Iron cross)
जापानऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन (Order of the rising sun)
यूनाइटेड किंगडमविक्टोरिया क्रॉस (Victoria Cross)
फ्रांसक्रिओसे दे गुएरे (Criose de guere)
संयुक्त राज्य अमेरिकामेडल ऑफ ऑनर (Medal of Honour)
स्त्रोत:- जनरल नॉलेज बुक एवं इंटरनेट

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!