Famous Palaces of India
Famous Palaces of India

भारत के प्रसिद्ध महलों का विवरण

पुराणों में राजाओं एवं देवताओं के गृह को महल या प्रासाद कहा गया है। आकृति की भिन्नता के आधार पर महलों को पुराणों में पाँच प्रकारों चतुरस, चतुरायत, वृत्त, पृत्ताय, अष्टास्र में विभाजित किया गया है।

भारत के प्रसिद्ध महलों का विवरण निम्नलिखित है।

▦ चन्देरी का हवा महल
मध्य प्रदेश के चन्देरी में स्थित इस महल का निर्माण प्रतिहार राजा कीर्तिपाल ने ग्याहरवीं शताब्दी में करवाया था। यह महल अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

▦ जल महल
जयपुर (राजस्थान) में स्थित इस महल का निर्माण राजा जयसिंह ने मान सागर झील के करवाया था। यह महल आई बॉल के उपनाम से भी जाना जाता है। इस महल की नर्सरी में राजस्थान के सबसे ऊँचे वृक्ष पाए जाते हैं। पक्षी अभयारण्य के रूप में इस महल को विकसित किया जा रहा है।

▦ गौहर महल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित गौहर महल का निर्माण वर्ष 1820 में तत्कालीन शासिका कुदसिया बेगम ने करवाया था। कुदसिया बेगम के एक उपनाम गौहर के आधार पर इस महल का नाम गौहर महल रखा गया। गौहर महल का निर्माण भारतीय एवं इस्लामिक वास्तुकला को मिलाकर किया गया है।

▦ जहाँगीर महल
ओरछा (मध्य प्रदेश) में इस महल का निर्माण जहाँगीर ने ओरछा के किले में करवाया था। यह महल इस्लामिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस महल का निर्माण 1598 ई. में पूरा हुआ था। इस महल के निर्माण का उद्देश्य बुन्देला राजपूत शासकों पर मुगल नियन्त्रण स्थापित करना था।

▦ बीरबल का महल
अकबर ने फतेहपुर सीकरी में इस महल का निर्माण बीरबल के लिए करवाया था। इस महल की गोलाकार छत वास्तुकला का सुन्दरतम नमूना है। इस महल का निर्माण 1591 ई. में किया गया। यह एक आयताकार निर्माण है जो जोधाबाई महल के ठीक सामने स्थित है।

▦ उम्मेद भवन
यह महल राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया था। यह हैरिटेज होटल के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।

▦ जोधाबाई का महल
अकबर ने अपनी पत्नी जोधाबाई के लिए इस महल का निर्माण फतेहपुर सीकरी में करवाया था। यह महल हिन्दू स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

▦ पंचमहल
इस महल का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने फतेहपुर सीकरी में करवाया था। इस महल की वास्तुकला बौद्ध विहारों से प्रेरित है। इस महल की मन्जिलें ऊपर की ओर छोटी होती गई हैं। यह जोधाबाई के महल के निकट स्थित है। इसका निर्माण 1569 ई. में हुआ था। पंचमहल ‘बादगीर’ के नाम से भी जाना जाता है। पंचमहल के सामने स्थित तालाब को ‘अनूप सरोवर’ कहा जाता है।

▦ जहाँगीरी महल
आगरा में स्थित इस महल का निर्माण अकबर ने अपने पुत्र जहाँगीर के लिए करवाया था । यह महल पूर्णतः हिन्दू स्थापत्य कला के प्रयोग द्वारा बनाया गया है।

▦ हवा महल
जयपुर में स्थित हवा महल का निर्माण 1748 ई. में सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। इस महल का डिजाइन लाल चन्द उस्ता ने बनाया था। हवा महल कृष्ण के मुकुट एवं मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखाई देता है। इसका निर्माण लाल एवं गुलाबी बलुआ पत्थर से किया गया है।

▦ अकबरी महल
इस महल का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने आगरा में करवाया था। यह महल जहाँगीर महल के समीप ही बनाया गया था।

▦ ताज महल
आगरा में स्थित ताज महल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने 1632-53 ई. के बीच करवाया था। इसका निर्माण शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में करवाया था। इसे इस्लामी स्थापत्य कला का रत्न कहा जाता है। वस्तुतः यह एक मकबरा है। यूनेस्को ने इसे वर्ष 1983 में विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया है। ताजमहल का स्थापत्यकार ईरान का उताद अहमद लाहौरी था। ताज महल के निर्माण में ₹ 32 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। ताज महल में 28 प्रकार के कीमती तथा अर्द्धकीमती पत्थरों का उपयोग किया गया।

▦ जय विलास महल
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में स्थित इस किले का निर्माण जीवाजी राव सिन्धिया ने करवाया था। पाश्चात्य स्थापत्य शैली में बना यह महल संग्रहालय के रूप में प्रसिद्ध है।

▦ खरबूजा महल
धार के किले (धार, मध्य प्रदेश) में स्थित यह किला खरबूजे की आकृति का है। इसी कारण इसे खरबूजा महल कहा जाता है।

▦ रानी रूपमती का महल
इस महल का निर्माण बाज बहादुर ने माण्डू (मध्य प्रदेश) में अपनी रानी रूपमती के लिए करवाया था। रानी इस महल से नर्मदा नदी के दर्शन करती थी।

▦ नौलखा महल
बिहार के राजनगर में स्थित इस महल का निर्माण दरभंगा के महाराज रामेश्वर सिंह ने करवाया था। वर्ष 1934 के भूकम्प से यह महल छतिग्रस्त हो गया था।

भारत के कुछ अन्य प्रसिद्ध महल

महलनिर्माणकर्ताअवस्थिति
गूजरी महलमानसिंह तोमरग्वालियर (मध्य प्रदेश)
मदन महलमदन शाहजबलपुर (मध्य प्रदेश)
नौखण्डा महलकीर्तिपालचन्देरी (मध्य प्रदेश)
खुश महलसज्जन सिंहउदयपुर (राजस्थान)
मुबारक महलमाधो सिंहजयपुर (राजस्थान)
बुलानी महलजसवन्त सिंहजोधपुर (राजस्थान)
आनन्द बाग महललक्ष्मेश्वर सिंहदरभंगा (बिहार)
आगा खां पैलेसमुहम्मद शाह आगापुणे (महाराष्ट्र)
भस्तानी महलबाजीरावपुणे (महाराष्ट्र)
लालमहलदादा कोण्डदेवपुणे (महाराष्ट्र)
ऐना महलमहाराज लखपतकच्छ (गुजरात)
लक्ष्मी विलास पैलेससयाजीराव गायकवाड़बड़ौदा (गुजरात)
राज महलबाल सिंहअहमदाबाद (गुजरात)

Check Also

Babri Masjid Case and History

Babri Masjid Case and History

आधुनिक समय में इस मसले पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच हिंसा की पहली घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!