विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें विश्व भर से हिन्दी विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, भाषा विज्ञानी, विषय विशेषज्ञ तथा हिन्दी प्रेमी जुटते हैं।
विश्व भर में हिंदी की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा हर तीन साल में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन एक प्रमुख कार्यक्रम है। प्रारंभ में इसका आयोजन हर चौथे वर्ष आयोजित किया जाता था लेकिन अब यह अंतराल घटाकर 3 वर्ष कर दिया गया है।
विश्व हिंदी सम्मेलन के रोचक तथ्य–
✍ इसका पहला सम्मेलन नागपुर, महाराष्ट्र में 10-12 जनवरी 1975 में आयोजित किया गया, और इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने किया था। तब से, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इसके ग्यारह सम्मेलन आयोजित किए जा चुके है।
✍ पहले सम्मेलन में, तत्कालीन मॉरीशस के प्रधानमंत्री सेवुसागुर रामगुलाम मुख्य अतिथि थे और इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
✍ 11वाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 18-20 अगस्त, 2018 में मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा मॉरीशस सरकार के सहयोग से हुआ।
✍ 11 वें विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय “वैश्विक हिंदी और भारतीय संस्कार” था। इसका स्थान स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, पाइल्स मॉरीशस था।
✍ इससे पहले 1976 और 1993 में मॉरीशस में इसका आयोजन हुआ था। अब तक तीन बार,1975, 1983 और 2015 में भारत में इस सम्मेलन का आयोजन हुआ है। भारत के अलावा मॉरीशस ही दुनिया का एकमात्र देश है, जिसने 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के आयोजन के साथ तीसरी बार विश्व हिन्दी सम्मेलन की मेजबानी की है।
✍ 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 2021 में मध्य प्रदेश के देवास में किया जाएगा।
अभी तक आयोजित किये गए सभी विश्व हिन्दी सम्मेलन की सूची–
क्र. | सम्मेलन | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|
1. | प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन | नागपुर, भारत | 10-12 जनवरी,1975 |
2. | द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट लुई, मॉरीशस | 28-30 अगस्त,1976 |
3. | तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन | नई दिल्ली, भारत | 28-30 अक्टूबर,1983 |
4. | चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट लुई, मॉरीशस | 02-04 दिसम्बर,1993 |
5. | पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | पोर्ट ऑफ स्पेन, ट्रिनिडाड एण्ड टोबेगो | 04-08 अप्रैल,1996 |
6. | छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन | लंदन, यू. के. | 14-18 सितम्बर,1999 |
7. | सातवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | पारामारिबो, सूरीनाम | 06-09 जून, 2003 |
8. | आठवां विश्व हिन्दी सम्मेलन | न्यूयार्क, अमरीका | 13-15 जुलाई, 2007 |
9. | नौवां विश्व हिंदी सम्मेलन | जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका | 22-24 सितंबर, 2012 |
10. | दसवां विश्व हिंदी सम्मेलन | भोपाल, भारत | 10-12 सितंबर, 2015 |
11. | ग्यारवां विश्व हिंदी सम्मेलन | पोर्ट लोइस, मॉरीशस | 18-20 अगस्त, 2018 |
12. | बारहवां विश्व हिंदी सम्मेलन | देवास, भारत | 2021 में प्रस्तावित |