List of winners of Nobel Prize-2020
List of winners of Nobel Prize-2020

नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची

नोबेल पुरस्कार (Nobel prize 2020) नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।

नोबेल पुरस्कार हर वर्ष उन लोगों और संस्थाओं को प्रदान की जाती है जिन्होंने रसायनशास्त्र, भौतिकीशास्त्र, साहित्य, शांति, एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया हो। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई।

☛ प्रत्येक पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है। द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र में, कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट औषधी के क्षेत्र में, नॉर्वेजियन नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।

☛ प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी एवार्ड प्रदान की जाती है। पुरस्कार स्टॉकहोम में 10 दिसम्बर को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाता है। 10 दिसम्बर को ही अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था।

नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची

● शांति में नोबेल पुरस्कार 2020

भूख से जंग के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को वर्ष 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस साल नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (विश्व खाद्य कार्यक्रम) को दिया जायेगा।

नोबेल समिति ने कहा कि भूख से निपटने और संघर्ष वाले इलाकों में शांति की स्थिति में सुधार की कोशिशों के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को शांति पुरस्कार दिया जा रहा है।

पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया था। 

क्या है विश्व खाद्य कार्यक्रम
विश्व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर संयुक्त राज्य की एजेंसी है। इस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसे आपात स्थितियों में यह काफी सक्रिय होती है। 

● भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2020

फिजिक्स (भौतिकी) का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Physics 2020) Roger Penrose को Reinhard Genzel और Andrea Ghez के साथ संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गयी है।

वर्ष 2020 के फिजिक्स नोबेल पुरस्कार को दो भागो में विभाजित किया गया है, इसमें से आधा पुरस्कार रोजर पेनरोज़ (Roger Penrose) को उनकी black hole formation is a robust prediction of the general theory of relativity यानि ब्लैक होल की उत्पत्ति सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान खोज के लिए दिया गया है।

दूसरा आधा भाग
दूसरा आधा भाग हमारी गैलेक्सी के केंद्र में सुपरमैसिव कॉम्पेक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए रेइनहार्ड गेनजल (Reinhard Genzel) औरएंड्रिया घेज़ (Andrea Ghez) को संयुक्त रूप से दिया गया है।

● चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार 2020

इस बार हेपटाइट‍िस C वायरस की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार द‍िया गया है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार – हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार उन तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है जिन्होंने रक्त-जनित हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक योगदान दिया है, जो एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है, जो दुनिया भर के लोगों में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण बनती है।

दरअसल, हार्वे जे. ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम. राइस ने सेमिनल डिस्कवरी की हैं, जिसके कारण एक नावेल वायरस, हेपेटाइटिस C वायरस की पहचान हुई। उनकी इस खोज से पहले, हेपेटाइटिस A और B वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले कभी स्पष्ट नही हो सके थे। हेपेटाइटिस C वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं को संभव बनाया जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है।

● रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2020

इस साल का पुरस्कार इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के जरिए अकसर उन कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिनका आज व्यावहारिक रूप से विस्तृत उपयोग हो रहा है।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2020

साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लक को ‘उनकी अचूक काव्यात्मक आवाज के लिए’ दिया गया है।

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2020

पॉल मिल्ग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को अर्थशास्त्र का संयुक्त नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार ऑक्शन थ्योरी में सुधारों और नए ऑक्शन फॉमेर्ट्स की खोजों के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें:-

भारत की पंचवर्षीय योजनाएँ । Five Year Plans of India

भारत के सभी राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और राज्यपाल

खेलों से संबंधित प्रमुख ट्रॉफियां एवं कप

(आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Check Also

Miss Universe winners list (मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची)

मिस यूनिवर्स के विजेताओं की सूची । Miss Universe winners list

मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में ➢ ब्रह्माण्ड सुन्दरी (Miss Universe) मिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!